मंईयांओं की बल्ले बल्ले! इन जिलों की लाभुकों के खाते में एक साथ आए 7,500 रुपये, पर इस प्रखण्ड की मंईयां को करना पड़ेगा इंतजार 

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • July 8, 2026

 राज्य की मंईयांओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई आई है जहाँ अब राजधानी राँची समेत गढ़वा और धनबाद जिलों में मंईयां योजना की तीन किस्तें एक साथ भेजी जा चुकी है. एक साथ मंईयां की तीन किस्तें यानि की 7,500 रुपये की राशि DBT के माध्यम से भेजी गई है.

 

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): राज्य की मंईयांओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई आई है जहाँ अब राजधानी राँची समेत गढ़वा और धनबाद जिलों में मंईयां योजना की तीन किस्तें एक साथ भेजी जा चुकी है. एक साथ मंईयां की तीन किस्तें यानि की 7,500 रुपये की राशि DBT के माध्यम से भेजी गई है. दरअसल राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां म्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले में अप्रैल से जून तक की तीन महीनों की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है जिससे मंईयांओं के चेहरे पर एक अलग सी खुशी नजर आ रही है. 

बताते चलें कि जिले के 3,66,664 लाभुकों के बैंक खातों में ₹7,500 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹274 करोड़ 99 लाख 80 हजार रूपये का आधार-आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सफलतापूर्वक हस्तांतरण किया गया है. वहीं बड़गाईं अंचल एवं ईटकी प्रखंड के लाभुकों का भुगतान अभी प्रक्रियाधीन है, तो उन्हें फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है. 

इन प्रखंडों में मिली राशि

•  कांके : 31,094

•  टाउन अर्बन : 25,006

•  मांडर : 22,885

•  सिल्ली : 21,031

•  बेड़ो : 20,519

•  चान्हो : 19,299

•  तमाड़ : 18,411

•  रातू : 18,500

•  बुढ़मू : 17,688

•  ओरमांझी : 17,824

•  नगड़ी : 17,755

•  नामकुम : 17,566

•  अनगड़ा : 16,655

•  हेहल शहरी क्षेत्र : 15,182

•  अरगोड़ा शहरी क्षेत्र : 13,134

•  सोनाहातू : 13,043

•  लापुंग : 11,327

•  नामकुम शहरी क्षेत्र : 9,446

•  खलारी : 9,444

•  राहे : 9,488

•  नगड़ी शहरी क्षेत्र : 8,192

•  बुंडू : 8,426

•  बुंडू नगर पंचायत : 3,512

•  कांके शहरी क्षेत्र : 1,237

मंईयां योजन की तीन किस्तें मिलने से मंईयां काफी ज्यादा खुश हैं. हालांकि फिलहाल यह राशि राज्य के कुछ ही जिलों में भेजी गई है, पर आने वाले एक हफ्ते में अन्य जिलों में भी योजना की किस्त भेज दी जाएगी. ऐसे में एक साथ तीन किस्तें मिलने से हजारों परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सकी. वहीं आने वाले एक हफ्ते में राज्य के बाकी जिलों में भी एक साथ सम्मान राशि की तीन किस्त यानि की 7,500 रुपये की राशि भेजी जाएगी.