श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, 29 जुलाई से चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल मेमू ट्रेनें

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • July 29, 2026

देवघर(DEOGHAR): श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की ओर से 29 जुलाई से 29 अगस्त तक तीन जोड़ी स्पेशल मेमू पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी.

इन सभी ट्रेनों में 12 कोच होंगे. रेलवे का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को सफर में आसानी होगी और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.

देवघर(DEOGHAR): श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की ओर से 29 जुलाई से 29 अगस्त तक तीन जोड़ी स्पेशल मेमू पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी.

इन सभी ट्रेनों में 12 कोच होंगे. रेलवे का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को सफर में आसानी होगी और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.

मोहनपुर से जसीडीह के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार 03549 मोहनपुर–जसीडीह मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रोजाना मोहनपुर से सुबह 7:25 बजे रवाना होगी और सुबह 7:55 बजे जसीडीह पहुंचेगी. यह ट्रेन देवघर स्टेशन पर भी रुकेगी.

इसके बाद 03552 जसीडीह–आसनसोल मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन सुबह 8:10 बजे जसीडीह से खुलेगी और दोपहर 11:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी.

यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें कुमराबाद रोहिणी, शंकरपुर, मथुरापुर, मधुपुर जंक्शन, जोड़ामो, मदनकटा, विद्यासागर, कांसीटांड, जामताड़ा, चित्तरंजन, रूपनारायणपुर, सलानपुर, सीतारामपुर और बाराचक स्टेशन शामिल हैं.

आसनसोल से जसीडीह और दुमका के लिए भी सुविधा

03551 आसनसोल–जसीडीह मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन दोपहर 2:40 बजे आसनसोल से रवाना होगी और शाम 5:15 बजे जसीडीह पहुंचेगी. यह ट्रेन भी कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

इसके अलावा 03554 जसीडीह–दुमका मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन शाम 5:25 बजे जसीडीह से खुलेगी और रात 7:15 बजे दुमका पहुंचेगी.

यह ट्रेन देवघर, मोहनपुर, सिरसा नुनथर, घोरमारा, धनपतडीह, चंदनपहाड़ी, बासुकीनाथ, जामा और न्यू मदनपुर स्टेशन पर रुकेगी.

वहीं 03553 दुमका–मोहनपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रात 7:45 बजे दुमका से चलेगी और रात 9:10 बजे मोहनपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव न्यू मदनपुर, जामा, बासुकीनाथ, चंदनपहाड़ी, धनपतडीह, घोरमारा और सिरसा नुनथर स्टेशनों पर होगा.

रेलवे के मुताबिक 29 जुलाई से 29 अगस्त के बीच ये सभी ट्रेनें कुल 32-32 फेरे लगाएंगी.

श्रावणी मेला के लिए स्पेशल ट्रेनों के ठहराव बढ़ाए गए

श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने कुछ और ट्रेनों के ठहराव में भी बदलाव किया है.

03511/03512 आसनसोल–पटना–आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन को डुमरी हाल्ट और अथमल गोला स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है. वहीं 03527/03528 आसनसोल–गोरखपुर–आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का डुमरी हाल्ट स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा.

दो मिनट के लिए रुकेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे के अनुसार 03511 आसनसोल–पटना श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन डुमरी हाल्ट पर रात 11:03 बजे और अथमल गोला स्टेशन पर रात 12:38 बजे पहुंचेगी.

वहीं 03512 पटना–आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन अथमल गोला स्टेशन पर सुबह 4:43 बजे और डुमरी हाल्ट पर सुबह 5:57 बजे पहुंचेगी.

इसके अलावा 03527 आसनसोल–गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन डुमरी हाल्ट पर रात 1:32 बजे और 03528 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन रात 1:26 बजे पहुंचेगी.

इन सभी ट्रेनों का इन स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव रहेगा. रेलवे के इस फैसले से श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.