स्पेशल ड्रेस कोड में पहुंचे चोर, उड़ा लें गए ATM मशीन, देखिए वीडियो

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 6, 2026

देवघर (DEOGHAR): शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर देवघर में चोरों ने चोरी की ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया. नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित नदी सेवा आश्रम के पास मंगलवार की अहले सुबह बदमाशों ने SBI के ATM को निशाना बनाया. चोरों ने सिर्फ ATM का शटर तोड़कर कैश निकालने की कोशिश नहीं की, बल्कि पूरी मशीन को ही उखाड़कर अपने साथ ले गए.

सामने आए CCTV फुटेज में वारदात का पूरा तरीका दिखाई दे रहा है. फुटेज के मुताबिक एक बड़ी गाड़ी से पांच से अधिक अपराधी मौके पर पहुंचे थे. बदमाशों ने पहले रस्सी की मदद से ATM के शटर को उखाड़ा. इसके बाद उसी रस्सी के सहारे पूरी ATM मशीन को बाहर खींचकर सड़क तक लाया गया. बाद में मशीन को गाड़ी में लोड कर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर ATM सेंटर पर पड़ी तो वहां का शटर टूटा हुआ था और अंदर से पूरी मशीन गायब थी. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की.

पुलिस ने घटनास्थल के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं. सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान करने के साथ उस गाड़ी का भी पता लगाने में जुटी है, जिसका इस्तेमाल ATM को ले जाने में किया गया. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के बाद अपराधी किस रास्ते से फरार हुए. फिलहाल पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश जारी है. पूरी ATM मशीन को उखाड़कर ले जाने की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.