बड़गांई अंचल ज़मीन मामले में 24 सितंबर को होगी अगली सुनवाई, आरोप गठन पर होगी चर्चा

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • September 21, 2026

बड़गांई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले को लेकर आज PMLA की विशेष अदालत में सुनवाई हुई है. सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप गठन के मुद्दे पर अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तारीख निर्धारित की है.

रांची (RANCHI): बड़गांई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले को लेकर आज PMLA की विशेष अदालत में सुनवाई हुई है. सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप गठन के मुद्दे पर अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तारीख निर्धारित की है. इस मामले में ईडी की विशेष अदालत पहले ही अंतू तिर्की, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह समेत 16 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी कर चुकी है.

बता दें कि मामले में राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप के अलावा अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मोहम्मद इरसाद को आरोपी बनाया गया है.