रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा के लिए रवाना, नाड़ी दरहा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 8, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा के लिए रवाना हो चुका है. ऐसे में अब कुछ ही देर में नेमर के नाड़ी दरहा घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा. वहीं अंतिम यात्रा वाहन में सीएम हेमंत सोरेन खुद मौजूद हैं. 

रांची (RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा के लिए रवाना हो चुका है. ऐसे में अब कुछ ही देर में नेमर के नाड़ी दरहा घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा. वहीं अंतिम यात्रा वाहन में सीएम हेमंत सोरेन खुद मौजूद हैं. बताते चलें कि बीती राज रांची के एक निजी अस्पताल में रूपी सोरेन का निधन हो गया है. वह लंबे समय से इलजरत थीं और बीती रात उन्होंने अपनी अंतिम सांसें लीं. ऐसे में अब रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा जहां अंतिम संस्कार नेमरा स्थित नाड़ी दरहा घाट पर होगा. इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. 

नाड़ी दरहा घाट पर अंतिम विदाई की तैयारी
जानकारी के अनुसार रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचेगा. इसके बाद नाड़ी दरहा घाट पर ही पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी.अंतिम संस्कार के लिए नाड़ी दरहा घाट पर तैयारियाँ की जा रही हैं. साथ ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
रूपी सोरेन को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है.पैतृक गांव नेमरा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के भी पहुंचने की उम्मीद है. इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं.