निशा भगत केस: पीठोरीया दरोगा लाईन हाजिर,रांची एसएसपी की बड़ी कार्रवाई

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • November 10, 2026

आदिवासी नेत्री निशा भगत मौत मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गंभीर आरोपों में घिरे पीठौरीया दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया. साथ ही थाना की कमान नए प्रभारी को दी गई है.

रांची: आदिवासी नेत्री निशा भगत मौत मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गंभीर आरोपों में घिरे पीठौरीया दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया. साथ ही थाना की कमान नए प्रभारी को दी गई है. अब इस केस में जांच आगे जारी है. जिसके बाद कई लोगों की गिरफ़्तारी हो सकती है. साथ ही बड़ा खुलासा पुलिस कर सकती है.

दरअसल झारखंड में सक्रिय रहने वाली आदिवासी नेत्री निशा भगत ने बीते शुक्रवार को आत्म हत्या कर लिया था. इस खौफनाक कदम से पहले निशा भगत ने फेस बुक लाइन आकार कई गंभीर आरोप दरोगा समेत अन्य लोगों को लगाया. लेकिन इस कदम के बाद निशा भगत के पिता ने ज्योत्सना,अजय तिर्की समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया. जिसमें उनकी बेटी को मानसिक पड़ताड़ित करने समेत कई गंभीर आरोप लगाया.

अब इस पूरे केस में रांची एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया. जिसमें जांच शुरू हुई. फेसबुक में जिन लोगों का नाम लिया गया उनके कुंडली को खंगलाना शुरू किया. लेकिन इस जांच में सबसे पहले दरोगा पर ही आरोप था. जिसे देखते हुए जांच सही दिशा में जाए और निशा को इंसाफ मिले. इस लिए अब पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को लाईन हाजिर कर दिया.

रांची पुलिस ने साफ कहा है कि मामला गंभीर है. अगर आरोप सही है तो वह कोई भी हो उसपर कार्रवाई की जाएगी. जांच के दौरान दरोगा को लाईन हाजिर किया गया. फिलहाल पूरे मामले की तहकीकात जारी है. आरोप के बाद पुलिस ने जांच शुरू किया है. निशा भगत के पिता ने आवेदन देकर कई लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है. जिसमें जल्द ही जनहक पूरी होगी.