झारखंड स्थापना दिवस आज: CM हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, राज्यवासियों को दी बधाई

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • November 15, 2026

 झारखंड की अस्मिता और अंग्रेजों के दाट खट्टे करने वाले भगवान बिरसा मुंडा की आज जयंती है. साथ ही राज्य अपना 26 वां स्थापना दिवस मना रहा है.ऐसे में हर तरफ भगवान बिरसा मुंडा को याद किया जा रहा है.इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोकर स्तिथ भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंच कर उन्हे नमन किया और उनके बलिदान को याद किया. 

रांची: झारखंड की अस्मिता और अंग्रेजों के दाट खट्टे करने वाले भगवान बिरसा मुंडा की आज जयंती है. साथ ही राज्य अपना 26 वां स्थापना दिवस मना रहा है.ऐसे में हर तरफ भगवान बिरसा मुंडा को याद किया जा रहा है.इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोकर स्तिथ भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंच कर उन्हे नमन किया और उनके बलिदान को याद किया. सीएम हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन,राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत कई अधिकारी और नेता मौजूद रहे.        

 

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन ने सबसे पहले धरती आबा को नमन किया और फिर राज्य के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती दिवस के दिन ही राज्य 2000 में अलग हुआ. आज हमारे राज्य की स्थापना दिवस भी है. आज का दिन बहुत बड़ा गौरव का दिन है. देश और आदिवसी समाज के लिए एक खास दिन में एक है.

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को एक उचाई दी है. उनका बलिदान हमें याद दिलाता है कि कैसे कभी भी गलत के सामने सर नहीं झुकाना है. भगवान बिरसा ने आदिवासी समाज और झारखंड को एक रास्ता दिखाया है. कैसे अपनी ज़िंदगी को बिताना है.  उन्होंने कहा कि  अपने पुरखों के सपनों को पूरा करने और जल, जंगल, जमीन व अपनी भाषा-संस्कृति की रक्षा के लिए अबुआ सरकार संकल्पित है. आप और हम मिलकर ऐसा झारखण्ड बना रहे हैं जहाँ हर घर में खुशहाली हो, हर हाथ को रोजगार मिले, हर बच्चा शिक्षित हो और हर मंईया का सम्मान हो .

 

Image