नशे के सौदागरों पर जमशेदपुर पुलिस का शिकंजा,11 किलो गाँजा के साथ एक गिरफ्तार

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • August 16, 2026

पूर्वी सिंहभूम जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गालूडीह थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करीब 11 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से गांजा के अलावा एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और काला हेलमेट भी बरामद किया गया है.

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): पूर्वी सिंहभूम जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गालूडीह थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करीब 11 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से गांजा के अलावा एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और काला हेलमेट भी बरामद किया गया है. मामले का खुलासा रविवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने किया.पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल के जरिए ओडिशा से गांजा लेकर गालूडीह के रास्ते जमशेदपुर की ओर जा रहे हैं. सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई. टीम ने गालूडीह बराज के पास कैनाल रोड पर घेराबंदी कर ग्लैमर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को पकड़ा.

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 11 किलो गांजा बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 11 किलो गांजा बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी, संजय नगर निवासी रमेश कुमार सिंह (43), टेल्को थाना क्षेत्र के जेमको मनीफीट निवासी श्याम नाथ राय (38) और बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी निवासी बाबूलाल यादव (50) के रूप में हुई है.

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है पुलिस

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर सुनियोजित और संगठित तरीके से गांजा के कारोबार में शामिल होने की जानकारी दी. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है.इस मामले में गालूडीह थाना कांड संख्या 17/2026, दिनांक 15 अगस्त 2026 को BNS की धारा 111(4) तथा NDPS Act की धारा 20(b)(ii)(B), 22 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.छापामारी दल में गालूडीह थाना के पुलिस पदाधिकारी अजय बागे, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार नुर मिंज तथा थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा