गढ़वा शिक्षक पर 10वीं की छात्रा को भगा ले जाने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 9, 2026

मझिआंव थाना क्षेत्र के मुखदेव 10+2 उच्च विद्यालय में 10वीं कक्षा की छात्रा को शिक्षक द्वारा स्कूल से भगा ले जाने के आरोप को लेकर बुधवार को जमकर हंगाम हुआ, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की.

गढ़वा: जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के मुखदेव 10+2 उच्च विद्यालय में 10वीं कक्षा की छात्रा को शिक्षक द्वारा स्कूल से भगा ले जाने के आरोप को लेकर बुधवार को जमकर हंगाम हुआ, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की. इस दौरान ग्रामीणों ने प्रिन्सपल समेत विद्यालय के कई लोगों को भी बंधक बनाए रखा, आरोपित शिक्षक की पहचान मैथ्स टीचर रामक्रेश राम के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, छात्रा ने करीब 10:30 बजे अपनी टीचर कुमारी सिमरन को पेट दर्द होने की बात बताते हुए छुट्टी के लिए कहा और स्कूल  से बाहर चली गई. 

क्या है शिक्षक रामक्रेश का कहना 

शिक्षक रामक्रेश राम का कहना है कि छात्रा के पेट में दर्द था, इसलिए वे उसका इलाज कराने के लिए ले जा रहे थे, उन्होंने यह भी बताया कि छात्रा के परिवार के कुछ सदस्यों का भी उन्होंने इलाज कराया है. 

इसी दौरान शिक्षक पर छात्रा को बाइक से लेकर जाने का आरोप लगा, लोगों का कहना है कि स्कूल से करीब 17 किलोमीटर दूर ओखरगड़ा गांव के पास ग्रामीणों ने छात्रा को स्कूल ड्रेस में शिक्षक के साथ देखा, संदेह होने पर ग्रामीणों ने दोनों से पूछताछ की और उन्हें विद्यालय पहुंचाया. 

आरोपी शिक्षक पर लगा पॉस्को एक्ट

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक रामक्रेश राम को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस के अनुसार, मझिआंव थाना कांड संख्या 96/2026 में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में नामजद आरोपी रामक्रेश राम को गिरफ्तार कर कोर्ट के मे पेश करने के लिए भेज दिया गया है.