राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़,दो अपराधियों को लगी गोली

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • August 22, 2026

 

 

रांची(RANCHI): हज़ारीबाग पुलिस और गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ हुई.जिसमें राहुल दुबे गैंग के दो शूटर को गोली लगी है.दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने क लिए बाइक से घूम रहे थे.तभी पुलिस को सुचना मिली और मुठभेड़ हो गयी.घटना उरीमारी थाना क्षेत्र की है.फ़िलहाल दोनों अपराधियों को घायल अवस्था में अस्पातल में भर्ती कराया गया.जहाँ उनका ईलाज किया जा रहा है.साथ ही पुलिस पुरे मामले की तहकीकात में जुटी है.

 

पुलिस को गुप्त सुचना मिली की राहुल दुबे गैंग के शूटर उरीमारी थाना क्षेत्र में

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आने वाले है.सुचना के बाद बड़कागांव DSP के नेतृत्व एक टीम बनाई गयी.टीम ने वहान चेकिंग अभियान शुरू किया.जिसमें एक बाइक पर तीन युवक आते दिखे.उन्हें रुकने का इशारा किया गया.लेकिन वह पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी.जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी है वहीं एक मौके से फरार हो गया.

घायल अपराधी में बादल कुमार और रोहित कुमार शामिल है.दोनों के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किये है.फ़िलहाल पुलिस पुरे मामले की जाँच में जुटी है.फरार एक युवक की तलाश कर रही है