अचानक कसमार पहुंचे सीएम हेमंत,सड़क का निरीक्षण कर होटल में कल्पना के साथ खाई पकौड़ी

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 20, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन माँ के श्राद्ध कार्यक्रम खत्म होने के बाद अचानक कसमार पहुंचे. जहां सड़क निर्माण का निरीक्षण किया और एक स्थानीय होटल में परिवार के साथ पकौड़ी का स्वाद चखा. साथ ही स्थानीय लोगों से मुलाकात की. उनके क्षेत्र की समस्या को जाना. 

बोकारो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन माँ के श्राद्ध कार्यक्रम खत्म होने के बाद अचानक कसमार पहुंचे. जहां सड़क निर्माण का निरीक्षण किया और एक स्थानीय होटल में परिवार के साथ पकौड़ी का स्वाद चखा. साथ ही स्थानीय लोगों से मुलाकात की. उनके क्षेत्र की समस्या को जाना. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन भी मौजूद रही.       सीएम हेमंत सोरेन की गाड़ी अचानक जब एक लोकल होटल पर रूखी स्थानीय लोग चौक गए. लेकिन गाड़ी रुकने के बाद हेमंत सोरेन दुकान में अंदर बैठ गए और कल्पना सोरेन के लिए पकौड़ी मँगवाई. इस दौरान सभी लोगों ने पकौड़ी का स्वाद चखा. सीएम हेमंत की सादगी देख सब सकते में थे. एक आम इंसान के जैसा मुख्यमंत्री हेमंत लोगों से बात कर रहे थे. उनसे हसी मजाक करते दिखे. साथ ही दुकानदार से भी उनके कारोबार के बारे में जानकारी ली.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कसमार चौक स्थित कुणाल जायसवाल के एक छोटी सी होटल में बैठ कर समय बिताया. इस दौरान कुणाल जायसवाल भी सीएम को अपने दुकान पर देख कर उत्साहित दिखे. उन्होंने सीएम से खूब बात की. सीएम उनकी दुकान की कुर्सी पर बैठे रहे.      

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी माँ का श्राद्ध कार्यक्रम पूरा कर दूसरे दिन ही सुबह निरीक्षण पर निकले है. यह बताता है कि मुख्यमंत्री अपने काम को लेकर कितना गंभीर है. नेमरा में भी वह जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्या को सुन रहे थे. अपने कार्यालय के काम को घर से ही निबटा रहे थे. ऐसे में अब कसमार में सड़क निरीक्षण ने यह साबित कर दिया कि एक अच्छे बेटे के साथ साथ जनता के सेवक के रूप में खड़े रहे.     

कसमार से मुख्यमंत्री के पैतृक गांव तक जुड़ने वाली यह सड़क उनके पिता स्वर्गीय शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में देखी जाती है.  मुख्यमंत्री के इस दौरे को सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद के लिहाज से अहम माना जा रहा है.