विसर्जन में आतिशबाजी को लेकर दो गुटों में मारपीट, थाना गेट पर प्रतिमा रखकर हंगामा

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 22, 2026

परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रमथनगर में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान आतिशबाजी को लेकर पूजा कमेटी के दो गुटों के बीच विवाद हो गया.  देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.  घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.  मारपीट के बाद आक्रोशित पूजा कमेटी के सदस्यों ने परसुडीह थाना के मुख्य गेट के सामने मां दुर्गा की प्रतिमा रखकर सड़क जाम कर दिया.  करीब डेढ़ घंटे तक करनडीह मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा.  इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. 

हलुदबनी चित्तरंजन लेन निवासी 52 वर्षीय नरेन नंदी ने परसुडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.  शिकायत के अनुसार, शाम करीब छह बजे विसर्जन के दौरान मानिक मल्लिक, रघु मल्लिक और शुभम झा ने कथित तौर पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से उन पर हमला किया.  घायल नरेन का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया, जहां सिर पर तीन टांके लगाये गये.  घटना में दूसरे पक्ष के भी एक युवक के घायल होने की जानकारी है. 

थाने के सामने प्रतिमा रखकर किया प्रदर्शन

मारपीट की घटना से नाराज प्रमथनगर पूजा कमेटी के सदस्यों ने विरोध जताते हुए थाना के मुख्य गेट के सामने मां दुर्गा की प्रतिमा रख दी और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया.  करनडीह मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई.  प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कमेटी के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की हुई.  इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो डे राणा भी मौजूद थे. 

सूचना मिलने पर लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी अमित कुमार और ट्रैफिक प्रभारी अजय कुमार मौके पर पहुंचे.  पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया.  समझाने-बुझाने के बाद प्रतिमा को थाना गेट के सामने से हटाया गया और विसर्जन के लिए रवाना किया गया.  इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाकर घटना के संबंध में जानकारी ली गयी. 

पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो डे राणा ने शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा के दौरान विवाद पैदा करने का आरोप लगाते हुए मानिक मल्लिक और उनके बेटे को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की.  उन्होंने थाना गेट के सामने से प्रतिमा को हटाये जाने के तरीके पर भी सवाल उठाया. 

इधर, शिकायत दर्ज कराने पहुंचे सुदीप्तो डे राणा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.  इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता थाने पहुंचे.  उनके विरोध के बाद सुदीप्तो डे राणा को छोड़ दिया गया. 

परसुडीह पुलिस के अनुसार, दुर्गा पूजा कमेटी के दो गुटों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है.  दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं और दोनों ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है.  पुलिस मामले की जांच कर रही है.  घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है.