सिविल सर्जन पुलिस हिरासत में, नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 11, 2026

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में हलचल मची हुई है.सूचना जंगल की आग की तरह फैल रही है.सूचना के अनुसार कोडरमा के सिविल सर्जन को यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने शनिवार की देर रात को हिरासत में ले लिया है.

कोडरमा (KODERMA): झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में हलचल मची हुई है.सूचना जंगल की आग की तरह फैल रही है.सूचना के अनुसार कोडरमा के सिविल सर्जन को यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने शनिवार की देर रात को हिरासत में ले लिया है. उन पर नाबालिक से यौन शोषण का आरोप लगा है.

पीड़िता हजारीबाग की रहने वाली बताई गई है. उसने सिविल सर्जन के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद कोडरमा एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया था. टीम ने शनिवार देर रात को सिविल सर्जन को हिरासत में लिया. इसके बाद पुलिस उन्हें तिलैया डैम ओपी थाना ले गई है. 

पुलिस की ओर से अब तक इस मामले को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. सूत्र बता रहे हैं की शिकायत के अनुसार पिछले साल नाबालिक अपनी मां के साथ इलाज के सिलसिले में सिविल सर्जन के संपर्क में आई थी. आरोप है कि इस दौरान सिविल सर्जन ने फुसलाकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया. पीड़िता ने बाद में इस मामले को लेकर कोडरमा महिला थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई.

फिलहाल इस मामले में सिविल सर्जन का पक्ष सामने नहीं आया है. सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि पुलिस नाबालिक का बयान दर्ज करने और मामले से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए उसे कोडरमा महिला थाना लेकर आई है. सिविल सर्जन जैसे महत्वपूर्ण पद पर तैनात अधिकारी के खिलाफ नाबालिक के यौन शोषण का आरोप लगाने से मामला संवेदनशील हो गया है.