मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी जान से मारने की धमकी,पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • August 16, 2026

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी देने मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. युवक सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था. साथ ही घर में घुस कर मारने की धमकी दे रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई किया. युवक को बोकारो का रहने वाला है.

रांची(RANCHI): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी देने मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. युवक सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था. साथ ही घर में घुस कर मारने की धमकी दे रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई किया. युवक को बोकारो का रहने वाला है.

दरअसल रांची के जयपाल सिंह मुंडा में 23 दिन से JSSC-JPSC में कथित गड़बड़ी के आरोप में छात्रों को आंदोलन जारी है. अब तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था. लेकिन आंदोलन के बीच उसी मैदान से एक युवक का वीडियो सामने आया. जिसमें उसने मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. वीडियो के सामने आने के बाद कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी युवक को बोकारो से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

युवक से पूछताछ में सामने आया है कि वह आंदोलन में बैठे बच्चों को भड़काने की कोशिश कर रहा था. जिससे माहौल खराब हो जाए. इस मामले में पुलिस का मानना है कि इस तरह के बयान से आंदोलन में शामिल लोगों को उकसाने की कोशिश की गई है. वीडियो सामने आने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच में वीडियो सही पाए जाने पर युवक को बोकारो से गिरफ्तार किया गया. जिसे रांची लाया गया है. अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस अलर्ट

जयपाल सिंह मुंडा मैदान में चल रहे छात्र आंदोलन में कई ऐसे लोग पहुंचे है. जो आंदोलन को दूसरे दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे है. ऐसे में पुलिस अब मैदान में नजर बनाए हुए है. साथ ही CCTV  कैमरे से पूरे आंदोलन पर नजर है. जिससे कोई हंगामा शुरू ना ही और कोई इस आंदोलन के जरिए अराजकता जैसा माहौल ना बनाए.