JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में बवाल! विधानसभा के पास पहुंचा हुजूम, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • August 10, 2026

रांची (RANCHI): JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का महा-आंदोलन सोमवार को निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया.  ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े गए. इसके साथ ही लगातार लाठीचार्ज के खबर सामने आ रही है. बता दें, राज्य के 24 जिलों से बड़ी संख्या में छात्र हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लेकर विधानसभा की ओर पहुंचे. पुलिस और प्रशासन ने विधानसभा के पास बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोक दिया. हालांकि, कुछ प्रदर्शनकारी विधानसभा परिसर के पास बैठकर धरना देने लगे, जबकि कई छात्र दोबारा आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे. इससे पहले योगदा कॉलेज के सामने लगाए गए करीब 7 से 8 बैरिकेड को प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगे. 

रांची (RANCHI): JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का महा-आंदोलन सोमवार को निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया.  ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े गए. इसके साथ ही लगातार लाठीचार्ज के खबर सामने आ रही है. बता दें, राज्य के 24 जिलों से बड़ी संख्या में छात्र हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लेकर विधानसभा की ओर पहुंचे. पुलिस और प्रशासन ने विधानसभा के पास बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोक दिया. हालांकि, कुछ प्रदर्शनकारी विधानसभा परिसर के पास बैठकर धरना देने लगे, जबकि कई छात्र दोबारा आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे. इससे पहले योगदा कॉलेज के सामने लगाए गए करीब 7 से 8 बैरिकेड को प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगे. लगातार बढ़ती भीड़ और छात्रों के आगे बढ़ने की कोशिश के कारण मौके पर तनाव बढ़ गया. प्रशासन की ओर से छात्रों से संयम बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की जाती रही.

वहीं, पुराने विधानसभा के पास भी स्थिति तनावपूर्ण रही. बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस दौरान कुछ छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. एक छात्र के सिर में हल्की चोट लगी, जिसके बाद साथी छात्रों ने गमछे से उसका सिर बांधकर प्राथमिक मदद की. दूसरी ओर, कुछ प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट किए जाने की भी बात सामने आई है, जिसमें पुलिसकर्मियों को चोट लगने की सूचना है. प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी की खबरों के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला और सड़क पर कई जगह जूते-चप्पल बिखरे नजर आए. पुलिस लगातार भीड़ को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने की कोशिश में जुटी रही.

इधर, विधानसभा के आसपास प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है. सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ छात्रों का विधानसभा मार्च अब विधानसभा भवन से लगभग 200 मीटर पहले रुक गया है. बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर बैठकर धरना दे रहे हैं, जबकि कुछ प्रदर्शनकारी सड़क के किनारे भी बैठे हुए हैं. बताया जा रहा है कि विधायक जयराम महतो ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने और संयम बनाए रखने की अपील की, जिसके बाद कई छात्र सड़क पर बैठ गए. छात्रों की प्रमुख मांगों में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच, विवादित परीक्षाओं पर कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता शामिल है. फिलहाल विधानसभा के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन की नजर प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर बनी हुई है.