हजारीबाग में कुएं से मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 22, 2026

हजारीबाग(HAZARIBAGH): जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनवे पुल के नीचे नदी में बने कुएं से गुरुवार को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव के पास ही एक मोटरसाइकिल भी मिली. ग्रामीणों ने कुएं में शव और मोटरसाइकिल देखे जाने के बाद तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया, मृतक की पहचान ओरिया निवासी उज्ज्वल पासवान, पिता गन्दौरी पासवान के रूप में की गई. पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक का एक छोटा बच्चा भी है.

अष्टमी से लापता था युवक

परिजनों के अनुसार, उज्ज्वल पासवान दुर्गापूजा की अष्टमी से लापता था. बताया गया कि वह घर से बच्चे को लाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया. इसके बाद बुधवार को परिजनों ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. हालांकि, गुरुवार की सुबह उसका शव बभनवे पुल के नीचे नदी में बने कुएं से बरामद हुआ. घटनास्थल पर उसकी मोटरसाइकिल भी मिली है.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है. वहीं, मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने कहा कि युवक की मौत हत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.