जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की रांची में रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश, कल से हो रही थी खोजबीन

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 27, 2026

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता (31)  का शव मूरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला है. वह सोमवार को रांची से पटना के लिए निकले जन सताब्दी एक्सप्रेस से निकले थे. तभी मूरी स्टेशन के पास लापता हो गए.

पटना (PATNA): प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता (31)  का शव मूरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला है. वह सोमवार को रांची से पटना के लिए निकले जन सताब्दी एक्सप्रेस से निकले थे. तभी मूरी स्टेशन के पास लापता हो गए. जिसके बाद अब शव बरामद किया गया है. शव बरामद होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.      

 

पैंट्री कार से सामान लेने गए थे देवपालिक

जानकारी के मुताबिक, देवपालिक गुप्ता ट्रेन से रांची से पटना की यात्रा कर रहे थे.  इसी दौरान वह ट्रेन की पैंट्री कार से खाने का सामान लेने गए थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे. जिसके बाद  उनके सहकर्मी गौतम कुमार ने उनकी तलाश शुरू की. उनके मोबाईल पर फोन किया. लेकिन फोन बंद बताने लगा. और अब आज उनका शव मिलने के बाद सनसनी मच गयी.  

मुरी जंक्शन पर दर्ज कराई गई थी शिकायत

आखिर कार मूरी जंक्शन पर ट्रेन रुकी तो उन्होंने इसकी शिकायत RPF को दी.शिकायत मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जांच शुरू कर दी.जिसके बाद अब मूरी के पास से शव बरामद किया गया है.  

CCTV फुटेज खंगाल रही RPF

देवपालिक गुप्ता का पता लगाने के लिए RPF स्टेशन और अन्य संबंधित स्थानों के CCTV फुटेज खंगाल रही थी स्थानीय पुलिस और RPF की संयुक्त टीम भी उनकी तलाश में जुटी थी.  

देवपालिक गुप्ता जनसुराज के सोशल मीडिया टीम को लीड करते थे

 2018  IIMC pass out थे. कल रांची से पटना आ रहे थे उसी दौरान वो ग़ायब हो गए और आज उनका शव झारखंड के मुरी स्टेशन के आस पास एक झाड़ी में मिला है …कुछ दिन पहले ये गाने का वीडियो अपलोड किया था इन्होने