BIG BREAKING: झारखंड में बढ़ी SIR की प्रक्रिया,अब 22 दिसंबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • November 18, 2026

झारखंड में मतदाता सूची के SIR को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है. जिन पात्र नागरिकों का नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, उन्हें अब इसके लिए और समय मिल गया है. भारत निर्वाचन आयोग ने दावे और आपत्तियों के निस्तारण की समय-सीमा बढ़ाकर 15 दिसंबर 2026 कर दी है. 

रांची (RANCHI): झारखंड में मतदाता सूची के SIR को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है. जिन पात्र नागरिकों का नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, उन्हें अब इसके लिए और समय मिल गया है. भारत निर्वाचन आयोग ने दावे और आपत्तियों के निस्तारण की समय-सीमा बढ़ाकर 15 दिसंबर 2026 कर दी है. वहीं, अब राज्य में अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी. ऐसे में जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है, उनके पास अभी भी मौका है. इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करना जरूरी है.

चुनाव आयोग ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

निर्वाचन आयोग ने 17 नवंबर को पत्र संख्या 23/2026-ERS (Vol. II) के जरिए झारखंड समेत सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए SIR का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है. इसके तहत राज्य में 5 अगस्त से शुरू हुई दावे और आपत्तियों से जुड़ी प्रक्रिया अब 15 दिसंबर तक चलेगी. पहले अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के लिए अलग तारीख निर्धारित थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 22 दिसंबर कर दिया गया है.

नाम जुड़वाने और सुधार कराने का मौका

 

बता दें, इससे पहले 18 नवंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ‘एक और अवसर’ विशेष कैंप भी आयोजित किया जा रहा है. इसमें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम-पता और अन्य जानकारियों में सुधार कराने की सुविधा मिलेगी. ASD सूची में शामिल लोगों के मामलों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पात्र नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है. ऐसे में अगर आपका नाम अब तक वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं हुआ है, तो देर न करें. जरूरी आवेदन और दस्तावेजों के साथ संबंधित प्रक्रिया जल्द पूरी करें, ताकि मतदाता सूची में आपका नाम शामिल हो सके और आप मतदान के अधिकार से वंचित न रहें.