रांची: दुमका विधायक बसंत सोरेन ने सिंगापुर अस्पताल से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है. जिसमें क्षेत्र और राज्य के लोगों को दहशहरा और दासाँय पर्व की बधाई दी है. यह पोस्ट बुधवार की दोपहर तीन बजे फेसबुक पर किया है. जिसके बाद बसंत सोरेन को लेकर फैली तमाम अफवाह पर विराम लग गया. बसंत सोरेन ने माता रानी से सभी के सुख समृद्धि की कामना की है.
दरअसल बसंत सोरेन बीते एक माह से सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती है. ऐसे में इस बीच अब उन्होंने अपने क्षेत्र और राज्य के लोगों को दहशरा पर्व की बधाई दी है. उन्होंने लिखा कि “सत्य की जीत, धर्म की राह और सुख समृद्धि की और बढ़ते कदमों के साथ यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता लेकर आए। माँ दुर्गा की कृपा सदैव आप और आपके परिवार पर बनी रहे।बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक यह पावन पर्व आपके जीवन के सभी कष्टों को दूर कर नई आशाओं, नई ऊर्जा और नई उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करे। समस्त झारखंडवासियों को दशहरा एवं दासाँय पर्व की हार्दिक बधाई, मंगलमय शुभकामनाएँ एवं जोहार। जय माता दी!”
इस पोस्ट के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर फैली अटकलों पर भी विराम लग गया है. लगातार बसंत सोरेन के समर्थकों में चिंता बनी हुई थी. आखिर उनका स्वास्थ्य कैसा है. कब तक वह वापस झारखंड आएंगे. लेकिन बीच में गलत जानकारी क्षेत्र में फैली और उसके बाद फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने खंडन किया. जिसके बाद अब बसंत के पोस्ट से समर्थकों में खुशी का माहौल है.
बसंत सोरेन को लेकर सोशल मीडिया में लगातार गलत खबरे चल रही है. जिसपर द न्यूज पोस्ट ने उनके स्वास्थ्य की सटीक जानकारी शुरू से अपडेट की. और लोगों से गलत खबरों से बचने की सलाह दी. बिना आधिकारिक पुष्टि के चली कई खबरों से क्षेत्र और राज्य के लोगों में चिंता का माहौल था.
