टीचर है या हैवान! शिक्षक ने छठी के छात्र के साथ की बेरहमी से पिटाई, मामला जान कांप जाएगा कलेजा

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • November 27, 2026

 डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में एक छात्र की शिक्षिका द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है. छठी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ऋतुराज के पिता रामप्रवेश सिंह ने स्कूल की अंग्रेजी शिक्षिका चंदा ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है.

 

 

 

 

बोकारो (BOKARO): जिले के डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में एक छात्र की शिक्षिका द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है. छठी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ऋतुराज के पिता रामप्रवेश सिंह ने स्कूल की अंग्रेजी शिक्षिका चंदा ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है. पिता का आरोप है कि 25 नवंबर को क्लास रूम में पढ़ाई के दौरान किसी बात को लेकर शिक्षिका ने उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी. इससे बच्चे के सिर में सूजन आ गई और दाहिने कान से सुनने में भी परेशानी होने लगी. बाकी स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र के पिता से लिखित शिकायत करने के बाद कार्रवाई करने और इलाज का खर्च भी उठाने का आश्वासन दिया है.

क्या है मामला 

दरअसल, रामप्रवेश सिंह बोकारो उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत हैं. उनका बेटा ऋतुराज डीएवी स्कूल सेक्टर-4 में कक्षा छह ई का छात्र है. पिता द्वारा दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, 25 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे अंग्रेजी की कक्षा के दौरान शिक्षिका चंदा ठाकुर ने गुस्से में आकर उनके बेटे की पिटाई कर दी. आरोप है कि पिटाई इतनी गंभीर थी कि बच्चे के सिर में सूजन आ गई और दाहिने कान से सुनने में परेशानी होने लगी.

पिता ने की शिकायत 

पिता ने शिकायत में यह भी बताया है कि उनका बेटा पहले से ही ब्रेन संबंधी बीमारी से पीड़ित है और उसका इलाज सीएमसी वेल्लोर में चल रहा है. इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को 22 अप्रैल 2025 को ही लिखित आवेदन के माध्यम से दी गई थी. इसके बावजूद बच्चे के साथ इस तरह की घटना होने से परिवार चिंतित है.

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच

रामप्रवेश सिंह ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर शिक्षिका के खिलाफ न्यायोचित कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही भविष्य में उनके बच्चे के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए स्कूल में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है. अब देखना होगा कि स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग इस गंभीर शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं. वहीं डीएसपी सिटी राजीव रंजन ने लिखित शिकायत आने के बाद मामले की जांच करने की बात कही है उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कुछ इस मामले में बता पाने की स्थिति में रहेंगे.

रिपोर्ट- संजीव कुमार