बांकीपुर उपचुनाव में बवाल, मतदान केंद्र के बाहर BJP और PK समर्थकों में धक्का-मुक्की,जानिए पूरी घटना

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • July 30, 2026

पटना (PATNA) : बिहार की बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदान के बीच राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया. मतदान केंद्र के बाहर भारतीय जनता पार्टी और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और नारेबाजी हुई. घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. मतदान के दौरान प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों के साथ पुलिस कार्रवाई और दुर्व्यवहार किया गया.

दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मतदान केंद्र के बाहर दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए. इस दौरान तीखी नारेबाजी हुई और हालात धक्का-मुक्की तक पहुंच गए. बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रशांत किशोर के सामने भी अभद्रता हुई. उनके सबसे करीबी सहयोगी और पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना के साथ भी धक्का-मुक्की की गई.

मतदान की प्रक्रिया दोबारा जारी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को अलग किया. इसके बाद मतदान की प्रक्रिया दोबारा सामान्य तरीके से जारी रही. हालांकि इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल और अधिक गरमा गया.

निष्पक्ष मतदान नहीं कराने के आरोप 

जन सुराज की ओर से आरोप लगाया गया कि उनके कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया जबकि BJP समर्थकों की ओर से प्रशांत किशोर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. दूसरी ओर, चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर ने यह भी आरोप लगाया कि उनके समर्थकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया और प्रशासन पर निष्पक्ष मतदान नहीं कराने के आरोप लगाए.