नाराज लोगों ने वार्ड पार्षद का पिस्टल के बट से फोड़ा सिर
घटना को लेकर वार्ड पार्षद शिवशंकर महतो ने बताया कि सोमवार को शहर में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान उनके वार्ड में भी यह अभियान चलाया गया था. इस दौरान कुछ लोगों ने अवैध कब्जे के खिलाफ विरोध किया था.लेकिन रात होने के बाद जब वह अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे.अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उनके सिर पर हमला करने से सिर फूट गया. इसके बाद इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया है.
एक आरोपी मौके से गिरफ्तार
पूरे मामले में सिकंदरपुर थाना की पुलिस ने बताया कि देर रात वार्ड पार्षद पर हमले की खबर मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है. एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य की तलाश जारी है.प्रारंभिक जानकारी में आपसी विवाद की बात सामने आई है. घायल का इलाज कराया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
