गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा ये इलाका, 10 राउंड फायरिंग में जुआ कारोबारी को लगी गोली

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 7, 2026

बेगूसराय (BEGUSARAI): जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं. ऐसे में बेखौफ अपराधियों ने आज सुबह जिस तरह से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है, उससे पुलिस के इकबाल पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं. दरअसल नगर थाना क्षेत्र के सबसे व्यस्त जगह बस स्टैंड के समीप बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग किया

बेगूसराय (BEGUSARAI): जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं. ऐसे में बेखौफ अपराधियों ने आज सुबह जिस तरह से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है, उससे पुलिस के इकबाल पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं. दरअसल नगर थाना क्षेत्र के सबसे व्यस्त जगह बस स्टैंड के समीप बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग किया. NH-31 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है. बताया जा रहा है कि जुआ कारोबारी मनोज पासवान बस स्टैंड स्थित टेम्पो स्टैंड में बैठे थे. इसी दौरान पूरब दिशा से NH-31 के रास्ते बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और मनोज पासवान पर फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने के बाद मनोज जान बचाकर अपने घर की ओर भागे. बदमाशों ने उनका पीछा किया और घर तक पहुंचकर चलती बाइक से करीब तीन राउंड फायरिंग की. इसके बाद बदमाश पावर हाउस सड़क क्रॉसिंग और ट्रैफिक थाना के समीप से होते हुए दोबारा बस स्टैंड की ओर पहुंचे.

बस स्टैंड के पास पहुंचते ही बदमाशों ने फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान फल दुकानदार अर्जुन साह को भी गोली लग गई. ऐसे में करीबन 10 राउंड गोली चली है. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष सतीश चंद्र हिमांशु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मनोज पासवान से पूछताछ की और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा. साथ ही घटनास्थल से कई खोखे भी बरामद किए गए हैं.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. बस स्टैंड और आसपास के इलाके में अवैध कारोबार को लेकर आपसी वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग किए जाने की आशंका भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. ऐसे में पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है.