पटना (PATNA) : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गांधी जयंती के मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण किया और इस राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी बिहार के राज्यपाल और सरकार के कई बड़े मंत्री शामिल हुए और गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया.
महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और उनके संघर्ष की उस ताकत को बयां करती हैं जिसने बिना हिंसा के ब्रिटिश हुकूमत की बुनियाद हिला दी थी. सत्य, अहिंसा और सादगी को हथियार बनाकर महात्मा गांधी ने दुनिया को संघर्ष का एक अलग रास्ता दिखाया. 2 अक्टूबर को पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनके विचारों और योगदान को याद कर रहा है.
महात्मा गांधी की आज 157वीं जयंती है. नई दिल्ली स्थित राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेता राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को नमन करेंगे. 2 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. यह दिन गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों की वैश्विक प्रासंगिकता को रेखांकित करता है.
