OMG! सोते मासूम के गले में एक घंटे तक लिपटा रहा किंग कोबरा, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • July 28, 2026

बाढ़(BARH):  बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड स्थित बुद्धुआचक गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. यहां एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे के गले में करीब चार फीट लंबा किंग कोबरा लिपट गया और लगभग एक घंटे तक उसके चेहरे के पास फन फैलाकर बैठा रहा. हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान बच्चा गहरी नींद में सोता रहा और सांप ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. जानकारी के अनुसार, बुद्धुआचक निवासी राममूर्ति महतो की पुत्री शरथा अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ हरनौत के बहादुरपुर से मायके आई हुई थीं. सुबह जब मां की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि उनके बेटे की गर्दन पर एक सांप लिपटा हुआ है. यह दृश्य देखते ही उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत शोर मचाकर परिवार के अन्य लोगों को बुलाया.

शोर सुनते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन बच्चे के गले में लिपटे सांप को देखकर किसी की भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई. सभी को डर था कि जरा सी हलचल होने पर सांप हमला कर सकता है और मासूम की जान खतरे में पड़ सकती है. ऐसे में पूरा परिवार और गांव के लोग भगवान से बच्चे की सलामती की दुआ मांगते रहे. करीब एक घंटे तक किंग कोबरा बच्चे की गर्दन पर फन फैलाए बैठा रहा, जबकि बच्चा बिना किसी हरकत के गहरी नींद में सोता रहा. कमरे में मौजूद हर व्यक्ति सांसें थामे इस खौफनाक मंजर को देखता रहा और किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर बच्चे को सुरक्षित कैसे बचाया जाए.

कुछ देर बाद जब बच्चे की नींद खुली और उसने आसपास लोगों की भीड़ देखी, तो वह रोने लगा और अपनी मां की ओर बढ़ने की कोशिश करने लगा. तभी किंग कोबरा बिना किसी तरह का नुकसान पहुंचाए धीरे-धीरे उसकी गर्दन से उतरकर कमरे से बाहर निकल गया. सांप के जाते ही परिजनों ने राहत की सांस ली और मां ने अपने बेटे को सीने से लगा लिया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे देखकर लोग बच्चे की किस्मत और ईश्वर की कृपा की चर्चा कर रहे हैं. घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.