मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का बड़ा एक्शन, सरकारी रास्ता कराया अतिक्रमण मुक्त

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • November 12, 2026

दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद में अब प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है. 

 

 

 

दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद में अब प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है. तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा गांव में ग्रामीणों की शिकायत के बाद आज डीसीएलआर  अजय कुमार,और सीओ आलोक कुमार खुद अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन की मापी कराई.

मापी के दौरान सरकारी रास्ते पर करीब  अतिक्रमण पाए जाने के बाद उसे खाली कराया गया. अधिकारियों ने मौके पर बने निर्माण को भी तोड़वाया.

दरअसल, इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर सरकारी सड़क, निजी जमीन, ग्राम देवता तिवारी बाबा स्थान, राधाकृष्ण मंदिर, सामूहिक श्राद्धस्थल और नाले की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाया था.

शिकायत करने वालों में भगवान मिश्र, गगन कुमार मिश्र, संतोष कुमार सिंह, प्रेमचंद मिश्र, रामदाय देवी, रामउदार मिश्र सहित कई ग्रामीण शामिल हैं. गगन कुमार मिश्र ने अपनी करीब 3 डिसमिल 14 धुर जमीन पर कब्जे और बाउंड्री निर्माण की शिकायत की थी. वहीं, रामदाय देवी ने अपनी जमीन के किनारे मिट्टी कटाई से नुकसान की आशंका जताई थी.

वहीं, मौके पर डीसीएलआर ने बताया कि शुरुआती मापी में सरकारी रास्ते पर करीब  थोड़ी दूर पक्की कारण नजर आया जिसे अतिक्रमण सामने आया, जिसे हटवा दिया गया है. अन्य शिकायतकर्ताओं को शनिवार को अंचल कार्यालय बुलाया गया है, जहां उनके दस्तावेजों और शिकायतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

मंदिर की जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संबंधित स्थल मधुबनी जिले में पड़ता है. ऐसे में ग्रामीणों को वहां के प्रशासन के समक्ष शिकायत करने को कहा गया है.

फिलहाल, विधायक मैथिली ठाकुर से जुड़े इस हाई प्रोफाइल जमीन विवाद में प्रशासन की सक्रियता से ग्रामीणों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. अब देखना होगा कि शनिवार को होने वाली सुनवाई और आगे की मापी में कितने और मामलों का खुलासा होता है.