पटना (PATNA): बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 23 अक्टूबर यानी शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होने वाली है. यह बैठक शुक्रवार शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी. बैठक में रोजगार से लेकर विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है.
कैबिनेट की बैठक में रोजी-रोजगार से जुड़े एजेंडों पर खास नजर रहेगी. माना जा रहा है कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों से संबंधित प्रस्तावों पर विचार हो सकता है. इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग, नगर विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी बैठक में रखे जा सकते हैं.
बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ सभी मंत्रियों और विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव एवं सचिव स्तर के अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है और राज्य के विकास को लेकर क्या बड़े फैसले लिए जाते हैं.
