मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर प्रदेश और देशवासियों को दी शुभकामनाएं

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 17, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कामना की कि शक्ति की आराधना और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक ये पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कामना की कि शक्ति की आराधना और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक ये पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं. मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना से जुड़े महत्वपूर्ण त्योहार हैं. ये पर्व समाज में सकारात्मकता, नैतिकता और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व मां दुर्गा की आराधना, शक्ति, साहस और धर्म के प्रति आस्था का प्रतीक है. वहीं, दशहरा को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है. यह पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है. भगवान श्रीराम की रावण पर विजय से जुड़ा यह त्योहार लोगों को सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है.

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा जैसे त्योहार हमारे जीवन में संयम, आत्मबल और सकारात्मक विचारों का संचार करते हैं. ये पर्व हमें अपनी बुराइयों को दूर करने, नैतिक मूल्यों को अपनाने और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं. ऐसे अवसर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक भारतीय परंपराओं के मूल्य