बड़ी खबर: ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंजा ये इलाका, थाना से महज 100 मीटर दूरी पर चली गोली

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • November 1, 2026

भागलपुर (BHAGALPUR): बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मुजाहिदपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने खुलेआम गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया. दरअसल, रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-6 के पास मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने पहले स्थानीय लोगों से विवाद किया और फिर करीब आधे घंटे बाद अपने साथियों के साथ हथियार लेकर लौटे. इस दौरान बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की और चाकू से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया.

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना की शुरुआत मोबाइल छिनतई से हुई. बताया जा रहा है कि एक बदमाश रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-6 के पास एक यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहा था. स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और उन्हें धमकी दी. इसके बाद वह मौके से चला गया. हालांकि, करीब 30 मिनट बाद वह अपने 5 से 7 साथियों के साथ वापस पहुंचा. सभी के पास हथियार थे. वहां पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और विरोध करने वालों पर चाकू से भी हमला किया.

गोली लगने से मेराज घायल

इस हमले में मोहम्मद मेराज के बाएं हाथ में गोली लग गई, जबकि मोहम्मद आमिर चाकू के हमले में घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए भागलपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों के परिजनों के अनुसार, बदमाशों ने रेलवे गेट नंबर-6 के बाहर की गली से लेकर स्टेशन परिसर के टिकट काउंटर और पार्किंग तक फायरिंग की. गोलियों की आवाज सुनकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरातफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

थाना के इतने करीब फायरिंग से सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद परिजनों ने शाहबाज नगर कमेली निवासी आमिर, अली और तारीख समेत कुछ अन्य युवकों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है. हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. सबसे गंभीर बात यह है कि वारदात मुजाहिदपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई. इसके बावजूद बदमाशों ने खुलेआम हथियार लहराए और गोलीबारी की. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. अब देखना होगा की इस मामले को लेकर पुलिस क्या कार्रवाई करती है.