Bihar Politics|:प्रशांत किशोर का सम्राट चौधरी पर हमला- ‘कोई चारा नहीं’

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • September 11, 2026

सहरसा पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला. सम्राट चौधरी के बेचारावाले बयान पर पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को बदलने और सुधारने के संकल्प के सामने उनके पास कोई चारा नहीं है. उन्होंने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य बिहार की समस्याओं को जड़ से खत्म करना है

सहरसा पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला. सम्राट चौधरी के बेचारावाले बयान पर पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को बदलने और सुधारने के संकल्प के सामने उनके पास कोई चारा नहीं है. उन्होंने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य बिहार की समस्याओं को जड़ से खत्म करना है और इसके लिए लगातार जनता के बीच जाकर उनकी परेशानियों को समझा जा रहा है.

प्रशांत किशोर ने खास तौर पर कोसी क्षेत्र में हर साल आने वाली बाढ़ को लेकर राज्य सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि कोसी की बाढ़ दशकों पुरानी समस्या है, लेकिन आज भी इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है. बाढ़ के कारण कई परिवारों को साल में दो से तीन बार तक अपना घर बदलने के लिए मजबूर होना पड़ता है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकारें लंबे समय से सत्ता में हैं, तो आखिर इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा?

उन्होंने बाढ़ राहत और बांधों के निर्माण एवं मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए. प्रशांत किशोर ने कहा कि बाढ़ आने के बाद राहत और बचाव के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन प्रभावित लोगों की मुश्किलें साल-दर-साल जस की तस बनी हुई हैं. उनका आरोप है कि बाढ़ की समस्या को खत्म करने के बजाय इसे राजनीतिक और आर्थिक हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

इसके अलावा प्रशांत किशोर ने बिहार की शराबबंदी नीति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बावजूद राज्य में सूखे नशे का चलन बढ़ना गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि यदि शराबबंदी प्रभावी है, तो नशे के दूसरे रूपों पर नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा है.प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता अब केवल वादे नहीं, बल्कि समस्याओं का स्थायी समाधान चाहती है.