BIG BREAKING: अधिवक्ता की दिनदहाड़े बीच बाजार में गोली मारकर हत्या, LIVE फुटेज आया सामने

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 5, 2026

कटिहार से बड़ी घटना सामने आई है जहां सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई. 

 

 

 

पटना(PATNA): बिहार के कटिहार से बड़ी घटना सामने आई है जहां सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई. दरअसल, यह घटना नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली स्थित पटेल चौक के पास हुई, जहां बाजार के बीच अपराधियों ने अधिवक्ता गुड्डू अंसारी को निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले उन्हें घेरा और फिर गोली मार दी. गोली लगने के बाद गुड्डू अंसारी सड़क किनारे गिर पड़े. इस वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वारदात का एक LIVE वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर खुलेआम अधिवक्ता पर हमला करते नजर आ रहे हैं. 

स्थानिय लोगों के मुताबिक, घटना के दौरान तीन लोगों के वहां मौजूद होने की बात सामने आई है. हमलावरों ने अधिवक्ता को घेरकर पहले उनके साथ मारपीट की और जमीन पर गिरने के बाद उनके सिर में गोली मार दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है. हालांकि, शुरुआती तौर पर कोर्ट से जुड़े किसी विवाद की चर्चा सामने आ रही है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

वहीं, मृतक अधिवक्ता के परिजनों और रिश्तेदारों ने पुराने विवाद को हत्या की वजह बताया है. उनका आरोप है कि गुड्डू अंसारी का कुछ लोगों से पहले विवाद हुआ था और उस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. परिजनों ने ऐसे ही एक पुराने विवाद से जुड़े लोगों पर हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि संदिग्ध आरोपी मृतक के घर के आसपास ही रहते हैं और वे उन्हें पहचानते हैं. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि हत्या के कारण और आरोपियों की पहचान जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.