धम से गिरा नलजल का टंकी, ब्लास्ट की अवाज सुन मची अफरा-तफरी!

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 27, 2026

पटना (PATNA): बिहार के पश्चिम चंपारण से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रामनगर प्रखंड के सोनखर पचांयत के कोट बंजरीया गांव के समीप बना नलजल योजना के टंकी में जब ऑपरेटर पानी भर रहा था उसी दौरान पानी टंकी जिस स्ट्रक्चर पर रखा गया था उस स्ट्रक्चर सहीत नचे गिरा. निचे गिरने के बाद ब्लास्ट कर गया. ऐसे में टंकी ब्लास्ट करने से लोगों में अफरा तफरी मच गई. बता दें, टंकी के आस पास हर रोज बच्चे खेलते थे. गनिमत रही कोई बच्चा उस समय मौजूद नहीं था. ऐसे में वहीं टंकी के सटे ही आंगनबाड़ी केंद्र चलता है. अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग घबरा गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

सबसे चिंता की बात यह है कि टंकी से महज दो फीट की दूरी पर आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है. अगर घटना के समय वहां बच्चे मौजूद होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और टंकी की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं. ऐसे में यह घटना बड़े हादसे में बदल सकती थी.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नल-जल योजना के तहत किए गए निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. लोगों का मानना है कि सार्वजनिक योजनाओं के निर्माण में मजबूती और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. अब यह जांच का विषय है कि पानी की टंकी का स्ट्रक्चर अचानक कैसे गिरा और इसके निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन किया गया था या नहीं. स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि, घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी लापरवाही भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. ऐसे में अब देखना होगा की इस मामले प्रशासन क्या करती है.