बिहार से कहाँ गायब हो गए तेजस्वी,JDU  ने कसा तंज 

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • July 16, 2026

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इससे उनकी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा, "हम तो चाहते हैं कि वह चार महीने बाहर रहें. इससे हमें क्या फर्क पड़ने वाला है. यह सवाल राष्ट्रीय जनता दल से पूछा जाना चाहिए कि तेजस्वी यादव कहां हैं."

 

 

पटना (PATNA) : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इससे उनकी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा, "हम तो चाहते हैं कि वह चार महीने बाहर रहें. इससे हमें क्या फर्क पड़ने वाला है. यह सवाल राष्ट्रीय जनता दल से पूछा जाना चाहिए कि तेजस्वी यादव कहां हैं."

विपक्ष के आरोपों पर भी मंत्री ने जवाब दिया

पंचायतों में टैक्स लगाए जाने को लेकर विपक्ष के आरोपों पर भी मंत्री ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष यह कह रहा है कि सरकार अपना खजाना भर रही है, लेकिन यह पूरी तरह गलत है. अशोक चौधरी ने कहा कि पंचायतों के विकास के लिए संसाधनों की जरूरत होती है और इसी उद्देश्य से टैक्स लगाया गया है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल में विकास की जगह दूसरी चीजों की चर्चा होती थी. अब सरकार पंचायतों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है.

इससे सरकारी कामकाज में भी तेजी आएगी

'वन नेशन, वन इलेक्शन' के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि यदि चुनाव आयोग को तैयारियों के लिए छह महीने का समय चाहिए तो यह उचित है. उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव होने से बार-बार आचार संहिता लागू नहीं होगी और विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे. इससे सरकारी कामकाज में भी तेजी आएगी.

कानून के अनुसार कार्रवाई होती है

बंटी यादव एनकाउंटर पर पूछे गए सवाल के जवाब में अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून के अनुसार कार्रवाई होती है. उन्होंने कहा कि जो अपराधी हैं, उनके खिलाफ पुलिस नियमों के तहत कार्रवाई करती है और आगे भी करती रहेगी.

अपने करीबी माने जाने वाले छोटू सिंह को पार्टी से निष्कासित किए जाने पर मंत्री ने कहा कि पार्टी का फैसला सही है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में पुनर्विचार की जरूरत होगी तो पार्टी नेतृत्व इस पर उचित निर्णय लेगा.