UPA विधायक दल की बैठक समाप्त, विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर बनी रणनीति

Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
- December 19, 2022
- Updated 12:16:05 AM
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में चल रही यूपीए विधायक दल की बैठक समाप्त हो गई है. इस बैठक में झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर चर्चा हुई और रणनीति बनी. बैठक में लॉ एंड ऑर्डर और नियोजन नीति पर विधानसभा में विपक्ष के हमलों पर किस तरह से सरकार जवाब देगी इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई.
रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में चल रही यूपीए विधायक दल की बैठक समाप्त हो गई है. इस बैठक में झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर चर्चा हुई और रणनीति बनी. बैठक में लॉ एंड ऑर्डर और नियोजन नीति पर विधानसभा में विपक्ष के हमलों पर किस तरह से सरकार जवाब देगी, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई.
बता दें कि हाल में ही हाई कोर्ट ने सरकार की नियोजन नीति 2021 को संविधान की मूल भावना और समानता के अधिकार के खिलाफ बताते हुए रद्द कर दिया है. विपक्ष इसे लेकर विधानसभा में सरकार को घेर सकती है. वहीं, कानून व्यवस्था पर भी विपक्ष सरकार को घेरने का काम करेगी.
रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची