अरविंद केजरीवाल पर सीबीआई से पूछताछ पर राघव चड्ढा का तंज, बीजेपी को बताया कंस, तो केजरीवाल को भगवान कृष्ण

    अरविंद केजरीवाल पर सीबीआई से पूछताछ पर राघव चड्ढा का तंज, बीजेपी को बताया कंस, तो केजरीवाल को भगवान कृष्ण

    टीएपी डेस्क(TNP DESK): दिल्ली में हुए शराब घोटाले मामले पर विवाद थमने का नहीं ले रहा है. एक तरफ जहां दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सीबीआई पूछताछ कर रही है. तो वहीं आम आदमी के नेता राघव चड्ढा ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा हैं. जिसमें उन्होने बीजेपी पार्टी को कंस बताया है. तो, वहीं आप पार्टी को भगवान श्रीकृष्ण कहा हैं. और लिखा है कि बीजेपी का अंत ‘आप’ पार्टी ही करेगी ये तय है.

    ‘आप’ के हाथों बीजेपी का विनाश होना तय- राघव चड्ढा

    आम आदमी के नेता राघव चड्ढा ने ट्वीट कर बीजेपी पर दिल्ली के सीएम को झूठे आरोप में फंसाने का आरोप लगाते हुए जोरदार वार किया हैं. दिल्ली में हुए शराब घोटाले पर सीबीआई के नोटिस के बाद आम आदमी पार्टी बौखलाई हुई है. ट्वीट में राघव चड्ढा ने लिखा है. कि बीजेपी साफ तौर पर ये समझ गई है, कि आम आदमा पार्टी देश से बीजेपी का विनाश कर देगी. जिस तरह कंस को पहले ही पता था, कि भगवान कृष्ण के हाथों उसका विनाश लिखा है. फिर भी कृष्ण भगवान को मारने की कोशिश करता था. लेकिन अंत में कृष्ण के हाथों उसका विनाश हुआ. उसी तरह बीजेपी को पता है कि ‘आप’ के हाथों उसका विनाश लिखा है. फिर भी लगातार अरविंद केजरीवाल को फंसाने में लगी है.

    ‘आप’ की अन्य राज्यों में राष्ट्रीय पार्टी के रुप में विस्तार से बीजेपी घबराई है. 

    पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए तंज कसा है. और कहा है कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और अन्य राज्यों में राष्ट्रीय पार्टी के रुप में विस्तार से बीजेपी डरी हुई है. इसलिए केंद्र में बैठे दोनो तानाशाही शाह अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के जाल में फंसाने में लगे हैं.

    रिपोर्ट- प्रियंका कुमारी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news