टीएनपी डेस्क(TNP DESK):छोटे बच्चे अक्सर स्कूल जाने से इंकार करते हैं और स्कूल जाते समय वह काफी ज्यादा रोना-धोना मचाते है, लेकिन फिर भी माता-पिता उन्हें समझा-बुझाकर कैसे भी स्कूल पहुंचाने का काम करते है.लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.इसमे एक महिला चार साल की बच्ची के साथ ऐसी क्रूरता दिखा रही है, जिसको देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नाराज महिला बच्ची की छाती पर जोरदार लात मारती है, जिससे बच्ची नीचे गिर जाती है और जोर-जोर से रोने लगती है.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर महिला की इस क्रूरता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.लोग इसे लेकर काफी ज्यादा आक्रोशित है.अब आपके मन में सवाल उठता होगा कि बच्ची को लात मारने वाली महिला कौन है.लोग दावा कर रहे हैं कि जो महिला बच्ची को लात मार रही है, वह आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता है. हालांकि, यह दावा बिल्कुल गलत है.बच्ची को जो महिला लात मार रही है, वह उसकी ही मां है. अब लोग इस महिला को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि कोई भी अपने बच्चे के साथ ऐसी हरकत करता है, तो वह कहीं से भी सही नहीं है.
बच्ची को लात मारने वाली महिला कौन है ?
Update : A video recorded in Nandgaon village, Panvel, on June 25 showed a woman in a red dress allegedly shoving and kicking her young daughter, causing the two-year-old to tumble down concrete steps outside a center.
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) June 26, 2026
The incident was initially believed to involve an Anganwadi… https://t.co/HRKojAAokD pic.twitter.com/oZRkbKcJpx
आपको बता दें कि यह वायरल वीडियो नवी मुंबई के पनवेल का है, जहां बच्ची जब आंगनबाड़ी जाने से इंकार कर रही थी, तो उसकी मां ने आंगनबाड़ी के गेट के पास उसकी छाती पर जोरदार लात मार दी. जिससे बच्ची गिर गई और जोर-जोर से रोने लगी. पूरा मामला पनवेल के नंदगांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का है.हालांकि, सबसे राहत की बात यह है कि सीढ़ियों से गिरने के बाद भी बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं आई है.वहीं वायरल वीडियो पर पनवेल सिटी पुलिस ने कड़ा संज्ञान लिया है और लात मारने वाली महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया
पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने अपनी इस हरकत पर पछतावा जाहिर किया है.उसने बताया कि उसकी बच्ची उसे परेशान कर रही थी और आंगनबाड़ी जाने से इंकार कर रही थी, जिसकी वजह से उसे गुस्सा आ गया और उसने गुस्से में आकर बच्ची को लात मार दिया.पुलिस का कहना है कि इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, जिसे राज्य बाल कल्याण समिति (CWC) को भेज दिया गया है. अब वहां से जो भी दिशा-निर्देश दिया जाएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

