इंस्टाग्राम पर जब प्यार चढ़ा परवान तो हजारों किलोमीटर दूर प्रेमी से मिलने पहुंच गई नाबालिग, फिर क्या हुआ पढ़िए

इंस्टाग्राम पर जब प्यार चढ़ा परवान तो हजारों किलोमीटर दूर प्रेमी से मिलने पहुंच गई नाबालिग, फिर क्या हुआ पढ़िए

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):कलयुग की इस दौर में प्यार मोहब्बत महज एक मजाक और हवस पूरा करने का जरिया बन गया है, जहां लोग कुछ दिन के प्यार में पड़कर घर परिवार तक छोड़ने को तैयार हो जाते है, और फिर जब धोखा या फेलियर मिलती है, तो फिर परिवार और घर की याद आती है. एक ऐसा ही मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से आई है, जहां सोशल मीडिया के माध्यम से एक नाबालिग लड़की ने एक लड़के के प्यार में पड़कर घर से भाग गई, उसके बाद जो कुछ हुआ वो काफी हैरान करने वाला है.

 हजार किलोमीटर दूर प्रेमी से मिलने पहुंच गई नाबालिग 

पूरा मामला मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र का है, जहां इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के चक्कर में एक नाबालिग अपने परिवार को बिना बताये 850 किलोमीटर दूर पहुंच गई.वहीं बेटी के गायब होने की जानकारी जब मिली तो उन्होने थाना में अपहरण का केस दर्ज करवाया, वहीं मामले में प्राथमिकी दर्ज होते ही पीयर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर नवेदिता कुमारी के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू कर दी जाती है.

किताब लेने के बहाने घर से भागी नाबालिग

जानकारी के लिए मुताबिक लड़की मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली है जो 31 मार्च 2026 को अपने घर से परिजनों से झूठ बोलकर कि किताब लेने जा रही हूं.....घर से निकल गई और उसके बाद वापस नहीं आई.जिसके बाद परिजनों ने खूब खोजबीन की, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला. जब पुलिस ने जांच शुरू की तो ख़ुलासा हुआ कि नबालिग युवती इंस्टाग्राम के जरीये यूपी के रामपुर जिला के रहने वाले 20 साल के युवक ब्रिज मोहन के प्यार में पड़ गई थी.

प्रेमी गिरफ्तार

फिर दोनों एक दूसरे के करीब आए. प्रेमी ने नाबालिक को मिलने के लिए बुलाया जिसकी वजह से वह घर से भाग गई.जिसके बाद वो ट्रेन पकड़कर 850 किलोमीटर यूपी पहुंच गई.मामले की गंभीरता को देखते हुए जब पुलिस ने जांच शुरू कि तो युवती को बरामद क लिया गया, वहीं उसके प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. अब दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा.