कैसे कैसे लोग हैं यार... सड़क पर कार खड़ी कर खर्राटे लेने लगा ड्राइवर, फिर जो हुआ खुद देखिए
सड़क पर कार खड़ी कर ड्राइवर साहब स्टीयरिंग पर ही गहरी नींद में सो गए. काफी देर तक जाम लगने के बाद जब लोगों ने कार के शीशे से अंदर झांका तो नजारा देखकर हैरान रह गए. देखिए वायरल वीडियो में आखिर कार के अंदर क्या कर रहे थे ड्राइवर.
टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया एक ऐसी दुनिया है, जहां रोजाना एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो और तस्वीरें देखने को मिलते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबो गरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए लोगों ने माथा पकड़ लिया. दरअसल, यह वीडियो है ही थोड़ा हटकर. जरा सोचिए, जिस सड़क पर सैकड़ों गाड़ियां कुछ ही मिनटों के अंदर आना-जाना करती हैं, वहां कोई सड़क पर गहरी नींद सो जाए और कई लोगों के उठाने के बाद भी न उठे, तो आप क्या कहेंगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए लोगों की हंसी छूट रही है, छूटे भी क्यों ना, वीडियो है ही इतना मजेदार. जहां एक ड्राइवर ने ट्रैफिक के बीचों-बीच अपनी कार खड़ी कर दी और स्टीयरिंग व्हील पर ऐसे बेफिक्र होकर सो गया, जैसे गद्दे पर घर में सोया हो.
घोड़े बेचकर सो रहे थे ड्राइवर साहब
कहा जाता है कि भूख-नींद किसी का इंतजार नहीं करती. कब, कहां भूख लग जाए और कब, कहां किसे नींद आ जाए, कोई नहीं जानता. और नींद जब आती है तो फिर दिन, रात और जगह नहीं देखती. जब गहरी नींद आती है तो लोग बिस्तर और गद्दे का इंतजार नहीं करते, बल्कि जहां भी जगह मिल जाती है, वहां सो जाते हैं. इस ड्राइवर के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ, जहां नींद आते ही उसने भी सड़क पर ही कार खड़ी कर दी और स्टीयरिंग व्हील पर बेफिक्र होकर घोड़े बेचकर सो गया. हालांकि, भले ही सड़क पर कार खड़ी करके सोना अच्छी बात नहीं है और न ही सुरक्षा के लिहाज से सही है, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि उसने गाड़ी रोक दी. अगर चलते हुए उसे नींद लग जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था.
पढ़ें कहां का है ये वायरल वीडियो
आपको बता दें कि यह मजेदार वीडियो केरल के कोट्टायम स्थित अतिरम्पुझा-एट्टुमानूर रोड से सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर एक लाख बार देखा गया है. सड़क पर कार खड़ी देखकर पीछे के लोग कतार में खड़े हो गए, जिससे कुछ देर के लिए जाम लग गया. वहीं, काफी देर तक जाम आगे नहीं बढ़ता तो लोगों को लगा कि कोई मेडिकल इमरजेंसी है. इसी टेंशन में लोग कार के पास पहुंचे. जब ड्राइवर सोया हुआ था तो लोगों को लगा कि उसकी तबीयत खराब है. लोग मदद के इरादे से भागकर कार के पास पहुंच गए, लेकिन खिड़की के अंदर झांका तो नजारा हैरान कर देने वाला था.
जब लोगों ने शीशा से झांका तो रह गए हैरान
कार के अंदर कोई भी मेडिकल इमरजेंसी नहीं थी, बल्कि कान में ईयरफोन लगाकर ड्राइवर स्टीयरिंग पर सिर रखकर खर्राटे ले रहा था. वह इतना बेफिक्र होकर सो रहा था कि उसे इस बात की भी सुध-बुध नहीं थी कि उसने कार को सड़क पर खड़ी की है. किसी ने कार का शीशा खटखटाया तो किसी ने जोर-जोर से आवाज लगाई, लेकिन कार को हिलाया और टच किया, फिर भी वह मस्त नींद से नहीं जागा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब किसी तरह गाड़ी की जांच की तो कार के अंदर शराब और सोडे की बोतल भी मिली. यानी कार को ही बेडरूम समझकर सो रहा था.इस वीडियो को किसी ने रिकॉर्ड किया है, जिस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. कोई उसे गैर-जिम्मेदार बता रहा है तो कोई उसके जीवन के लिए इसे खतरनाक बता रहा है, क्योंकि इस तरह से आप अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालते हैं.