टीएनपी डेस्क(TNP DESK):शादी-विवाह के घर में बहुत सारी रस्में होती हैं, जिसमें हल्दी, मेहंदी, संगीत आदि काफी ज्यादा मशहूर हैं. लोग इन सभी रस्मों का इंतजार करते हैं, क्योंकि इसमें आनंद लेने का मौका मिलता है. सोशल मीडिया के जमाने में लोग अपनी शादी को खास बनाने के लिए और सभी रस्मों को जरा हटके करने के लिए कई तरह से प्रयास करते हैं और कुछ नयापन लाने की कोशिश करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. लोग कह रहे हैं कि रस्मों के साथ ऐसी छेड़छाड़ सही बात नहीं है, वहीं कुछ लोग इसका समर्थन भी कर रहे हैं.
The transition from Yellow Haldi to Purple Haldi is crazy. pic.twitter.com/MBBlK3TgaD
— Godman Chikna (@Madan_Chikna) August 1, 2026
पीली हल्दी की जगह लगाई बैंगनी हल्दी
दरअसल, शादी-विवाह के घर में हल्दी एक ऐसी रस्म होती है, जिसमें लोग काफी एन्जॉय करते हैं. हल्दी से लोग एक-दूसरे से खेलते हैं और एक-दूसरे के चेहरे और शरीर पर हल्दी लगाते हैं. यह हल्दी पीले रंग की होती है. अब तक तो ऐसा ही चलता आ रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों का दिमाग घुमा दिया है. वीडियो में पारंपरिक हल्दी के रंग पीले के बजाय बैंगनी रंग को चुना गया है, जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
आपको बता दें कि हिंदू रीति-रिवाज के अनुरूप शादी-विवाह में दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाने की रस्म होती है. ऐसा माना जाता है कि पीले रंग की हल्दी लगाने से दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर निखार आता है. लेकिन वायरल वीडियो में आदित्य और मानसी नाम की जोड़ी पारंपरिक हल्दी के पीले रंग के उबटन के बजाय चमकीले बैंगनी रंग का पेस्ट लगाते नजर आ रहे हैं.
क्रिएटिव के चक्कर में परंपरा से मज़ाक
अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस छिड़ चुकी है. लोग इसको क्रिएटिव और नया अंदाज बता रहे हैं, तो कुछ लोग हैरान भी हैं कि पीले रंग की हल्दी की रस्म बैंगनी रंग से कैसे पूरी हो सकती है. कई लोग कह रहे हैं कि यह परंपरा के साथ सरासर मजाक है.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी तेजी से देख रहे हैं, पसंद कर रहे हैं, लाइक, शेयर और कमेंट भी कर रहे हैं. कुछ यूजर ने लिखा कि इस बैंगनी लुक ने उन्हें मार्वल कॉमिक्स के मशहूर खलनायक थानोस की याद दिला दी. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह कोई सामान्य शादी की हल्दी नहीं लग रही है, ऐसा लग रहा है मानो इसमें टाइटेनियम थानोस मेहमान बनकर आने वाले हैं, इसलिए उनके लिए बैंगनी हल्दी रखी गई है.कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह हल्दी बैंगनी है, अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में हल्दी का रंग चमकीला गुलाबी और संगीत की रस्म का रंग भी पूरी तरह बदल सकता है.
क्या ये सही है?
सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसमें लोग कुछ क्रिएटिव करने की कोशिश करते हैं. लेकिन इस वायरल वीडियो के साथ एक बड़ी बहस छिड़ चुकी है. लोगों का कहना है कि नई पीढ़ी अपनी शादी को यादगार और शानदार बनाने के चक्कर में पुरानी परंपराओं के साथ छेड़छाड़ कर रही है, जो किसी भी तरह से सही नहीं है.

