गजब टोपीबाज़ लोग है यार ! युवक ने ऑर्डर किया स्मार्टफोन ,लेकिन बॉक्स खोलते ही उड़े होश, अंदर से निकली ये चीज

गजब टोपीबाज़ लोग है यार ! युवक ने ऑर्डर किया स्मार्टफोन ,लेकिन बॉक्स खोलते ही उड़े होश, अंदर से निकली ये चीज

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): ऑनलाइन शॉपिंग के जमाने में लोग दुकान जाकर सामान खरीदने से ज्यादा घर बैठे-बैठे फोन के जरिए ऑर्डर करना पसंद करते है. यही वजह है कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स का क्रेज इन दिनों काफी बढ़ गया है.लोग ऑनलाइन कपड़े, मेकअप का सामान, घरेलू सामान, खाने-पीने की चीजों से लेकर स्मार्टफोन और गैजेट्स तक ऑर्डर करते है लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग में एक तरफ जहां लोगों को कई लुभावने ऑफर मिलते हैं, वहीं दूसरी तरफ धोखाधड़ी की घटनाएं भी सामने आती रहती है. ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर ऑनलाइन शॉपिंग को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

फोन के बॉक्स में मिली ये चौकाने वाली चीज

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक युवक ने अपना अनुभव साझा करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग में हुए फ्रॉड का जिक्र किया है.उसने लिखा है कि उसने 35,000 रुपये का एक स्मार्टफोन ऑर्डर किया था, लेकिन उसके होश तब उड़ गए जब उसने स्मार्टफोन का बॉक्स खोला.बॉक्स के अंदर स्मार्टफोन की जगह एक ऐसी चौंकाने वाली चीज निकली, जिसे देखकर वह भी हैरान रह गया.वायरल पोस्ट के मुताबिक युवक को बॉक्स के अंदर फोन की जगह साबुन का एक टुकड़ा मिला. उसने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी की जानकारी साझा की, जिसे देखकर लोग भी हैरान है और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है.

सोशल मीडिया पर धोखाधडी को लेकर छिड़ी बहस

फोटो को एक्स पर @CuteAishwariya नामक हैंडल से शेयर किया गया है.पोस्ट के मुताबिक युवक ने 35,000 रुपये का एक स्मार्टफोन ऑनलाइन ऑर्डर किया था और वह काफी बेसब्री से उसकी डिलीवरी का इंतजार कर रहा था. लेकिन जैसे ही पार्सल उसके पास पहुंचा और उसने बॉक्स खोला, उसके होश उड़ गए. बॉक्स के अंदर स्मार्टफोन गायब था और उसकी जगह साबुन की टिकिया रखी हुई थी. उसे समझ में नहीं आया कि वह क्या करे.

लोग कर रहे है तरह-तरह के कमेंट्स

वहीं, इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है. लोग इस पोस्ट को काफी लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे है.एक यूजर ने लिखा, "35,000 रुपये का फोन ऑर्डर किया और बदले में साबुन मिल गया? ऑनलाइन शॉपिंग के बुरे सपने सच में होते है. हमेशा पार्सल स्वीकार करने से पहले उसकी जांच कर लें." वहीं दूसरे यूजर ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उसने भी एक बार फ्लिपकार्ट से सामान ऑर्डर किया था, जिसमें उसके साथ धोखाधड़ी हुई थी. उसने कहा कि यह सब बिचौलियों की वजह से होता है.