Viral Video: बस में लड़की से अश्लील हरकत कर रहे थे अंकल,जब पकड़े गये तो.....

पब्लिक प्लेस पर महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. कई बार ऐसी घटनाएं गंभीर रूप ले लेती हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: बस में लड़की से अश्लील हरकत कर रहे थे अंकल,जब पकड़े गये तो.....

tnp desk: पब्लिक प्लेस पर महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. कई बार ऐसी घटनाएं गंभीर रूप ले लेती हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बुजुर्ग पर बस में सफर कर रही एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लग रहा है. हैरानी की बात यह है कि पकड़े जाने के बाद बुजुर्ग ऐसा रिएक्शन देते नजर आते हैं, जैसे उन्होंने कुछ किया ही न हो. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है.

🚨 जयपुर रोडवेज में शर्मनाक हरकत! बस में सफर कर रही लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करते एक बुजुर्ग व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े जाने के बाद वह तरह-तरह के बहाने बनाता रहा। सवाल उम्र का नहीं, सोच और व्यवहार का है। किसी भी महिला के साथ ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। **आपके हिसाब से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं?

— Jamwant Maurya (@JamwantM) November 17, 2026

बस में लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप

वायरल वीडियो राजस्थान के जयपुर का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक एक रोडवेज बस में लड़की के बगल वाली सीट पर एक बुजुर्ग व्यक्ति बैठे हुए थे. इसी दौरान उन पर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा. जब लड़की को उनकी हरकतों पर शक हुआ तो उसने कैमरा ऑन कर दिया और बुजुर्ग से सवाल-जवाब करने लगी.

वीडियो में लड़की बुजुर्ग को उनकी हरकत के लिए फटकार लगाती नजर आती है. वहीं, बुजुर्ग व्यक्ति पकड़े जाने के बाद तरह-तरह के बहाने बनाते दिखाई देते हैं. लड़की बार-बार उन्हें बस से नीचे उतरने के लिए कहती है. हालांकि, बुजुर्ग का रिएक्शन देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में दावा किया गया है कि जयपुर रोडवेज बस में सफर कर रही लड़की के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा गया. पकड़े जाने के बाद वह तरह-तरह के बहाने बनाने लगे. पोस्ट में यह भी कहा गया है कि सवाल किसी की उम्र का नहीं, बल्कि उसकी सोच और व्यवहार का है. महिलाओं के साथ इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.

वीडियो देखकर भड़के यूजर्स

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. कई लोग बुजुर्ग व्यक्ति के कथित व्यवहार को शर्मनाक बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसे लोगों को पुलिस के हवाले करना चाहिए. वहीं, कई अन्य यूजर्स का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाने चाहिए. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.