TNP DESK क्या आपने कभी फ्रिज साफ करते समय उसका प्लग निकाला है? अगर नहीं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला अपने घर की रसोई में फ्रिज की सफाई करती नजर आती है.सब कुछ बिल्कुल सामान्य लग रहा था.उसके हाथ में एक गीला कपड़ा था और वह आराम से फ्रिज के बाहरी हिस्से को साफ कर रही थी.लेकिन कुछ सेकंड बाद ऐसा हुआ जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं. आइए जानते हैं पूरा मामला...
सावधान बहनों 🙏
— Rupali (@Rupeshk14829210) June 19, 2026
कभी भी चालू फ्रिज, वॉशिंग मशीन या किसी भी बिजली के उपकरण की सफाई न करें।
एक छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।
सफाई करने से पहले हमेशा स्विच बंद करें और प्लग निकाल दें।
आपकी सुरक्षा आपके परिवार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
जागरूक रहें, सुरक्षित रहें और यह… pic.twitter.com/LwOCh4IHN2
महिला ने फ्रिज को बंद नहीं किया था। जैसे ही गीले कपड़े और बिजली के संपर्क का खतरा बढ़ा, अचानक उसे जोरदार झटका लगा.वीडियो में दिखाई देता है कि महिला संतुलन खोकर जमीन पर गिर जाती है.
फ्रिज की सफाई के दौरान लापरवाही का ये वीडियो रुपाली नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है. रूपाली ने कैप्शन में लिखा है, ‘सावधान बहनों कभी भी चालू फ्रिज, वॉशिंग मशीन या किसी भी बिजली के उपकरण की सफाई न करें.एक छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है. सफाई करने से पहले हमेशा स्विच बंद करें और प्लग निकाल दें. आपकी सुरक्षा आपके परिवार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.
हालांकि यह वीडियो की कहां की है इसकी जानकारी नहीं है लेकिन इसने एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया हैक्या हम बिजली के उपकरणों की सफाई करते समय पर्याप्त सावधानी बरतते हैं? किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चाहे वह फ्रिज हो, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव या मिक्सर की सफाई शुरू करने से पहले उसका स्विच ऑफ करें और प्लग सॉकेट से निकाल दें. गीले हाथों से कभी भी बिजली के उपकरण न छुएं.गीले फर्श पर खड़े होकर इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल न करें क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही कभी-कभी बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है.
इसलिए अगली बार जब आप अपने घर का कोई भी बिजली का सामान साफ करें, तो सिर्फ सफाई पर नहीं, अपनी सुरक्षा पर भी ध्यान दें.क्योंकि कुछ सेकंड की सावधानी जिंदगी भर की सुरक्षा बन सकती है.

