टीएनपी डेस्क(TNP DESK):केंद्र सरकार की ओर से हर महीने गरीबी रेखा से नीचे आने वाले जरूरतमंद परिवार को मुफ्त में अनाज दिया जाता है.इसके पीछे का उदेश्य मुख्य रूप से उन परिवारों तक दो वक्त का भोजन पहुंचाना है जो जिनकी आय बहुत कम है और परिवार को पालने में दिक्कत होती है. हालांकी इसमे कई तरह फर्जीवाड़े की खबरें सामने आती रहती थी जिसे देखते हुए सरकार की ओर से इसे पूरी तरह से डिजिटल बना दिया गया है, यानी जब तक आप बायोमेट्रिक नहीं देंगे तब तक आपको राशन नहीं मिलेगा.सरकार के पहल से एक तरफ जहां गरीबों तक सुरक्षित राशन पहुंच रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इसकी कुछ कमियां भी सामने आई है जहां तकनिकी खराबियों की वजह से अंगूठा नहीं लग पाता तो ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को राशन मिलने में दिक्कत होती है.
बॉयोमीट्रिक नहीं लगने पर परेशानी की बात नहीं
आप भी किसी ऐसी जगह पर रहते है जहां पर अंगूठा लगाने में दिक्कत होती है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है आपको टेंशन नहीं लेनी है, क्योंकि आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले है जहां अगर आपका अंगूठा नहीं भी लग रहा है तो भी आपको आसानी से अनाज मिल जाएगा. डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन ने तरीका बताया है कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?
इन तरीकों से भी लिया जा सकता है राशन
डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन ने अपने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है और कहा है कि अगर आप बार-बार अंगूठा लगाकर परेशान हो चुके है और राशन मिलने में परेशानी हो रही है तो अब आपको परेशानी नहीं होना है.आप आधार ओटीपी या आंखों के स्कैन से राशन ले सकते है. इसके अलावा डीलर से मैन्युअल रिकॉर्ड में एंट्री कराकर अनाज ले सकते है.
आधार ओटीपी के जरीये भी मिलेगा राशन
विभाग की ओर से बताया गया है कि अगर आपका अंगूठा नहीं लग रहा है तो आप आंखों का स्कैन करा सकते है और राशन ले सकते है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोगों का आंख भी का बायोमेट्रिक होने में भी काफी समय लगता है या परेशान होती है.ऐसे लोग अपना रजिस्टर फोन नंबर पर ओटीपी बताकर राशन आसानी से ले सकते है.
परिवार के अन्य सदस्य भी ले सकते है राशन
कई बार ऐसा होता है कि परिवार की कोई एक सदस्य बार-बार अंगूठा देते है लेकिन फिर भी मशीन स्वीकार नहीं करता. ऐसे में यदि आपके राशन कार्ड में अन्य किसी का नाम है तो आप उसका अंगूठा लगवाकर भी आप राशन उठा सकते है.
बार-बार हो रही है परेशानी तो आधार केंद्र जाकर बायोमेट्रिक अपडेट करवाएं
अगर तकनीकी खराबी की वजह से मशीन में आपका बॉयोमीट्रिक नहीं ले रहा है तो अलग बात है, लेकिन बार-बार अगर ऐसा हो रहा है तो हो सकता है कि आपके आधार कार्ड में आपका बायोमेट्रिक अपडेट ना हो.यदि यह परेशानी आपको बार-बार हो रही है तो फिर आपका आधार केंद्र जाकर अपना बायोमेट्रिक अपडेट कराना चाहिए.
डीलर करे मनमानी तो यहां करे शिकायत
आपका राशन डीलर बिना बायोमेट्रिक अन्य तरीकों से राशन देने से मना कर रहा है तो आप इसकी शिकायत कर सकते है.आपको जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी से शिकायत करना चाहिए.जहां राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1967 या अपने राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करें, nfsa.gov.in पर 'Online Grievance' विकल्प के जरिए राज्य और जिला चुनकर शिकायत सबमिट करें. इसके साथ ही देश की कई राज्य में सीधे मुख्यमंत्री से भी शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाता है. आपको अपने राज्य में इस बात का पता लगाकर मुख्यमंत्री से भी शिकायत कर सकते है.

