टीएनपी डेस्क (TNP DESK):ईमेल एक ऐसा ऐप है, जिसके जरिए हम अपने रोजमर्रा की जिंदगी का काम करते है, जिसमे अगर हमें ऑफिस का कोई जरूरी दस्तावेज मेल करना हो, कुछ नोटिस भेजना हो, तो हम इसका इस्तेमाल करते है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि गलती से हम ईमेल में कुछ गलत अटैच कर देते हैं या फिर गलत इंसान को मैसेज ही कर देते है. कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आधा-अधूरा मेल भेज दिया जाता है, जिसका बाद में हमें काफी ज्यादा पछतावा होता है. अगर ऑफिस में ऐसा हो जाए और गलत डॉक्यूमेंट अटैच हो जाए, तो हमारा मजाक भी बन जाता है, जिससे हमें शर्मिंदगी का डर होता है. लेकिन अगर आप भी मेल करने के दौरान ऐसी गलतियां करते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जहां अगर आपने गलत मेल कर दिया है, तो वह मैसेज वापस डिलीट हो जाएगा और किसी को भी नहीं दिखेगा.
क्या फीचर से undo हो जाता है मैसेज
जीमेल एक ऐसा ऐप है, जहां सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर Undo Send का एक फीचर मिलता है, जो आपके भेजे गए मेल को कुछ ही सेकंड के अंदर वापस लेने का मौका देता है. लेकिन ऐसा करने के लिए आपके फोन में इसकी सेटिंग होनी जरूरी है.वहीं, इस मैसेज को डिलीट करने के लिए एक समय सीमा दी गई है.उसी समय सीमा के अंदर आपको इसे डिलीट करना होगा.जब भी हम जीमेल से कुछ भी भेजते हैं, तो ईमेल तुरंत नहीं भेजा जाता, बल्कि कुछ देर तक होल्ड करके रखा जाता है.इस दौरान स्क्रीन पर Undo का ऑप्शन दिखता है.यदि हमने तुरंत उस पर क्लिक कर दिया, तो आपका ईमेल वापस ड्राफ्ट में चला जाता है और सामने वाले तक नहीं पहुंचता.
किस तरह करे यह सेटिंग
यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने Undo Send की सेटिंग नहीं की है, तो चलिए हम आपको बता देते है.इसके लिए आपको सबसे पहले जीमेल का ऐप खोलना होगा.वहीं, उसके ऊपर दिए गए Settings के आइकन पर क्लिक करना होगा, जहां आप 5 सेकंड, 10 सेकंड, 20 सेकंड या 30 सेकंड तक का समय चुन सकते है. यही समय सीमा होती है, जो Undo Send का ऑप्शन उतनी देर तक देती है.30 सेकंड का ऑप्शन चुनना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें आपको गलती सुधारने का ज्यादा समय मिलता है.
फोन में भी काम करता है ये फ़ीचर
आपको बता दें कि जीमेल का Undo Send फीचर फोन में भी मिलता है, जहां मोबाइल ऐप पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे ही आप मोबाइल से ईमेल भेजते हैं, वहां Undo का ऑप्शन दिखता है. जिस पर क्लिक करने से भेजा हुआ संदेश वापस ड्राफ्ट में चला जाता है.वहीं, सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि ईमेल का यह फीचर काफी जरूरी है, लेकिन हर स्थिति में आपका बचाव नहीं कर सकता. यहां सबसे जरूरी बात यह है कि Undo दबाने के तुरंत बाद ही आपको ध्यान देना होगा. अगर थोड़ी सी भी देर हुई, तो फिर आपका मैसेज सामने वाले को भेज दिया जाएगा.

