UIDAI के नए आधार ऐप में क्या है खास कि 4 करोड़ लोग कर चुके हैं डाउनलोड, जानिए इसके दमदार फीचर्स

UIDAI के नए आधार ऐप में क्या है खास कि 4 करोड़ लोग कर चुके हैं डाउनलोड, जानिए इसके दमदार फीचर्स

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आधार कार्ड सभी के लिए कितना ज्यादा जरूरी है, यह बताने की जरूरत नहीं है.आधार कार्ड की जरूरत को देखते हुए UIDAI की ओर से आए दिन नए-नए बदलाव किए जाते हैं, ताकि लोगों को आधार केंद्र और दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें.इसी को देखते हुए UIDAI की ओर से नया आधार ऐप साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था.इस आधार ऐप को लोगों ने रिकॉर्ड तोड़ तरीके से अपने फोन में डाउनलोड किया है.इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने बताया है कि इस आधार ऐप को अब तक 4 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है. लेकिन अब सबसे सोचने वाली बात यह है कि इसमें ऐसी क्या खास बात है कि लोगों ने इसे इतना डाउनलोड किया है.तो चलिए हम आपको बता देते है.

पढ़े क्यों अपने फोन में डाउनलोड करना चाहिए

यदि आपने अब तक नए आधार ऐप को अपने फोन में डाउनलोड नहीं किया है, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इसे डाउनलोड करने की जरूरत और इसके पीछे की खासियत क्या है.वास्तव में नया आधार ऐप पुराने ऐप यानी mAadhaar की जगह लॉन्च किया गया था, जिसमें पहले के मुकाबले काफी बेहतर फीचर्स दिए गए है.इन्हीं सुविधाओं को देखते हुए लोगों ने इसे तेजी से अपने फोन में डाउनलोड किया. इसके जरिए डेटा प्रोटेक्शन के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी घर बैठे मिल जाती है. अब चलिए आपको बताते है कि इस नए आधार ऐप में कौन-कौन सी खासियत है, जिसकी वजह से इसे डाउनलोड करना चाहिए.

डिजिटल आधार की सुविधा

सबसे पहले आपको बता दें कि नए आधार ऐप में डिजिटल आधार की सुविधा दी गई है. इसमें आपके आधार कार्ड का डिजिटल रूप उपलब्ध रहेगा, जिसकी मदद से आपको हर जगह आधार कार्ड की हार्ड कॉपी लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी. आप इसे अपने फोन के जरिए कहीं भी दिखा सकते है.यही वजह है कि लोग इसे काफी ज्यादा डाउनलोड कर रहे है.

QR कोड से हो जाता है वेरिफिकेशन

 इस नए आधार ऐप की एक और खासियत आधार क्यूआर कोड है. इसकी मदद से आप एयरपोर्ट, होटल या किसी भी जगह पर क्यूआर कोड स्कैन करके तुरंत अपनी पहचान को सत्यापित कर सकते है. आपको कहीं भी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी देने की जरूरत नहीं होगी. इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें केवल वही जानकारी दिखाई जाएगी, जो आप दूसरों के साथ साझा करना चाहते है.

फेस ऑथेंटिकेशन बेस्ड सुविधा 

इसके साथ ही फेस ऑथेंटिकेशन बेस्ड सुविधा भी इस ऐप में दी गई है. यानी फेस आईडी के माध्यम से आप आधार का वेरिफिकेशन कर सकते है. इससे सुरक्षा सुविधाएं और ज्यादा बढ़ जाती है. यही वजह है कि लोगों की रुचि इस आधार ऐप को लेकर बढ़ रही है और लोग इसे तेजी से डाउनलोड कर रहे है.

पेपरलेस और सिक्योर KYC

इसके अलावा पेपरलेस और सिक्योर KYC की सुविधा भी इस ऐप के जरिए मिलती है. टेलीकॉम, बैंक या अन्य संस्थानों में KYC डिजिटल तरीके से पूरी की जा सकती है. इसके साथ ही अपना मोबाइल नंबर, घर का पता और जरूरी जानकारी भी बदली जा सकती है, जिसके लिए आपको यहां-वहां परेशान होने की जरूरत नहीं है और न ही कई दस्तावेज इकट्ठा करने की जरूरत होगी.

एक स्मार्टफोन में पांच बार लॉगिन की सुविधा

इस आधार ऐप के जरिए आधार की कॉपी जगह-जगह देने की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके साथ ही एक ही आधार से आप आसानी से सभी आधार प्रोफाइल पर लॉगइन कर सकते है.इसमें एक ही स्मार्टफोन में 5 प्रोफाइल लॉगइन करने की सुविधा दी जाती है.वहीं, यूजर ऐप से ही अपने आधार बायोमेट्रिक जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस और फेस ऑथेंटिकेशन को लॉक या अनलॉक कर सकते है.यदि आपने भी अब तक अपने स्मार्टफोन में नया आधार ऐप डाउनलोड नहीं किया है, तो आज ही कर लें, जिससे आप इसकी खास सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे.