Viral Video : जंगल में लड़की संग गुलछर्रे उड़ा रहे थे अंकल, तभी पहुंच गईं आंटी… आगे का नजारा देख दंग रह गए लोग
रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अधेड़ उम्र का शख्स जंगल के सुनसान इलाके में एक लड़की के साथ रंगरालियाँ मना रहे थे. इसी बीच अचानक उसकी पत्नी वहां पहुंच जाती है
tnp desk: रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अधेड़ उम्र का शख्स जंगल के सुनसान इलाके में एक लड़की के साथ रंगरालियाँ मना रहे थे. इसी बीच अचानक उसकी पत्नी वहां पहुंच जाती है और पति को दूसरी महिला के साथ देखकर जमकर हंगामा करने लगती है. इसके बाद मौके पर जो कुछ होता है, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है.
लोकेशन ट्रैक कर जंगल पहुंची पत्नी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि शख्स अपनी ऑफिस में काम करने वाली एक युवती के साथ जंगल में समय बिता रहा था. इसी दौरान उसकी पत्नी को इसकी भनक लग गई. बताया जा रहा है कि पति के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक करते हुए पत्नी उस सुनसान जगह पर पहुंच गई, जहां उसका पति मौजूद था.
वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी अचानक मौके पर पहुंचकर अपने पति से सवाल-जवाब करने लगती है. वह काफी गुस्से में नजर आती है और पति की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर करती है. इस दौरान महिला कहती सुनाई देती है कि घर में बेटी है और इसके बावजूद वह ऐसी हरकत कर रहा है.
पत्नी के सवालों पर पति ने दिया हैरान करने वाला जवाब
वीडियो में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात शख्स का जवाब है. पत्नी के गुस्से और सवालों के बावजूद वह कथित तौर पर अपनी निजी जिंदगी का हवाला देता नजर आता है. उसके इस रवैये को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरानी जता रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि इस वीडियो को 'फूल सिंह राजपूत' नाम के सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट किया है. पोस्ट के कैप्शन में दावा किया गया है कि अंकल जी जंगल में एक महिला के साथ रंगरलियां मना रहे थे और फोन की लोकेशन ट्रैक कर उनकी पत्नी वहां पहुंच गई. हालांकि, यह घटना कब और कहां की है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स शख्स की कथित हरकत को शर्मनाक बता रहे हैं, तो कुछ इसे उसकी निजी जिंदगी का मामला मान रहे हैं. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.