फेमस होने का ऐसा जुनून! ट्रेन के इंजन से साड़ी का पल्लू बांधकर डांस करने लगी महिला, जब VIDEO हुआ वायरल तो.....

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग आए दिन तरह-तरह के हथकंडे अपनाते नजर आते हैं. कई बार वायरल होने की चाहत में लोग ऐसी हरकतें कर बैठते हैं जो उनकी जान के लिए भी खतरा बन सकती हैं.

फेमस होने का ऐसा जुनून! ट्रेन के इंजन से साड़ी का पल्लू बांधकर डांस करने लगी महिला, जब VIDEO हुआ वायरल तो.....

TNP DESK : सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग आए दिन तरह-तरह के हथकंडे अपनाते नजर आते हैं. कई बार वायरल होने की चाहत में लोग ऐसी हरकतें कर बैठते हैं जो उनकी जान के लिए भी खतरा बन सकती हैं. हाल ही में बिहार की एक महिला का वीडियो सामने आया था जिसमें उसने स्टेशन पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल अपने माथे पर उड़ेल ली थी. जब उससे ऐसा करने की वजह पूछी गई, तो उसने बताया कि वह रील बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहती थी.

अब सोशल मीडिया पर एक और महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फेमस होने के लिए अपनी जान जोखिम में डालती नजर आ रही है. वीडियो में महिला रेलवे ट्रैक पर खड़ी ट्रेन के इंजन से अपनी साड़ी का पल्लू बांधकर बॉलीवुड स्टाइल में डांस करती दिखाई दे रही है. महिला की इस हरकत को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं और उसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं.

ट्रेन के इंजन से बांधा साड़ी का पल्लू

वायरल वीडियो में एक महिला साड़ी पहने और आंखों पर सनग्लासेस लगाए रेलवे ट्रैक पर खड़ी दिखाई दे रही है. उसके पीछे एक ट्रेन खड़ी है. महिला ने अपनी साड़ी का पल्लू ट्रेन के इंजन से बांध रखा है और कैमरे के सामने बॉलीवुड स्टाइल में डांस कर रही है. वीडियो में महिला की इस हरकत को देखकर साफ है कि वह रील बनाने में व्यस्त है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की आलोचना

महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने उसकी जमकर आलोचना शुरू कर दी. लोगों का कहना है कि कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए इस तरह अपनी जान को खतरे में डालना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है.

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि रील बनाने की होड़ ने लोगों को न सिर्फ मानसिक, बल्कि सामाजिक रूप से भी दिवालिया बना दिया है. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए लोग अपनी समझ तक दांव पर लगा रहे हैं.

एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि कैमरा चालू होते ही लोगों की इंसानियत भी बंद हो जाती है. वहीं कई लोगों ने रेलवे ट्रैक पर इस तरह वीडियो बनाने को जान जोखिम में डालने वाला बताया और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की.फिलहाल, इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.