Viral Video: होटल में गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़े गए दरोगा जी! पत्नी ने ऐसे पकड़ा कि मच गया हंगामा, देखिए
4एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े कई मामले अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं. मध्य प्रदेश के इंदौर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
TNP DESK-: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े कई मामले अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं. मध्य प्रदेश के इंदौर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला अपने पति पर दूसरी महिला के साथ होटल के कमरे में पकड़ती नजर आ रही है.दावा किया जा रहा है कि महिला का पति BSF में सब-इंस्पेक्टर है.
होटल के कमरे में पत्नी ने पति को पकड़ा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिसकर्मियों के साथ होटल के एक कमरे में पहुंचती है. महिला अपने पति और उसके साथ मौजूद दूसरी महिला को कमरे से बाहर बुलाती है. वीडियो में दोनों को बाथरूम से बाहर आते हुए भी देखा जा सकता है.
इसके बाद महिला अपने पति पर गंभीर आरोप लगाती दिखाई देती है. वह पति की दूसरी महिला के साथ मौजूदगी को लेकर नाराजगी जताती है और विवाद बढ़ता नजर आता है. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी महिला को किसी तरह शांत कराने की कोशिश करते दिखाई देते हैं.
सोशल मीडिया पोस्ट में क्या किया गया दावा?
यह वीडियो 2 सितंबर 2026 को एक्स पर Ajit Yadav नाम के हैंडल से शेयर किया गया. पोस्ट में दावा किया गया है कि संबंधित व्यक्ति का नाम आकाश कुमार निरंजन है और वह BSF में कार्यरत है. पोस्ट के मुताबिक उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था.
पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि दोनों के बीच मामला कोर्ट में चल रहा है. साथ ही आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति इंदौर जाने की बात कहकर निकला था और एक महिला के साथ होटल में ठहरा हुआ था. हालांकि सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.
वायरल वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई यूजर्स इसे रिश्ते में विश्वास और धोखे से जोड़कर कमेंट कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग पूरे मामले की सच्चाई सामने आने की बात कह रहे हैं.