शर्मनाक! प्रेमी के सामने ही पांच दरिंदों ने प्रेमिका के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म... जानिए कहां का है मामला
बालाघाट जिले के लांजी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है और मेडिकल परीक्षण कराया गया है.
बालाघाट जिले के लांजी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है और मेडिकल परीक्षण कराया गया है.
टीएनपी डेस्क (TNP DESK): महिलाओं की आबरू और सभ्यता तार-तार करटी यह घटना एक बार फिर सामने आई है जहां एक युवती के साथ पाँच दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. दरअसल युवती अपने प्रेमी के साथ थी जब आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया.
मामला जुड़ा है मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र से जहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता ने गांव के पांच युवकों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और महिला पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रही हैं. पुलिस ने पांचों संदिग्धों को हिरासत में लिया है, हालांकि अधिकारियों की ओर से उनकी गिरफ्तारी या हिरासत को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती अपने मामा के गांव आई हुई थी. बताया जा रहा है कि उसने अपने प्रेमी को भी वहां बुलाया था. एक रात दोनों गांव में आयोजित मंडई के दौरान एकांत में बैठकर बातचीत कर रहे थे. इसी बीच गांव के पांच युवकों की नजर उन पर पड़ गई. आरोप है कि पहले युवकों ने दोनों को धमकाया और इसके बाद युवती के साथ जबरदस्ती की. शुरुआती सूचना में छह युवकों के शामिल होने की बात सामने आई थी, लेकिन फिलहाल शिकायत में पांच आरोपियों के नाम सामने आने की जानकारी है. घटना में युवती के प्रेमी की भूमिका को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है.
शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
बताया जा रहा है कि घटना के बाद युवती और उसका प्रेमी काफी डर गए थे. बाद में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू की गई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लांजी पुलिस और महिला पुलिस अधिकारी जांच में जुटी हैं. पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर जरूरी साक्ष्य जुटा रही है. आरोपियों की वास्तविक संख्या और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.
एएसपी ने की शिकायत मिलने की पुष्टि
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव ने बताया कि एक युवती की ओर से सामूहिक दुराचार से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई है. घटना शुक्रवार देर रात की बताई गई है. शिकायत मिलने के बाद महिला पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता से बातचीत की और उसका प्राथमिक मेडिकल परीक्षण कराया गया है. फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
पीड़िता की काउंसलिंग, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य अभी स्पष्ट होने बाकी हैं. पीड़िता की काउंसलिंग की जा रही है और उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. मेडिकल प्रक्रिया भी जारी है. चिकित्सकों से रिपोर्ट को लेकर जानकारी ली जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी साझा करने से परहेज किया है.