शर्मनाक! ट्रेन के कोच में 50 वर्षीय महिला के साथ पहले की दरिंदगी, नहीं रुकी हैवानियत और......
तमिलनाडु के नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के खाली कोच में करीब 50 वर्षीय महिला का शव मिला. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर 31 वर्षीय अय्यप्पन को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर यौन हिंसा और हत्या का आरोप है.
टीएनपी डेस्क (TNP DESK): लड़कियों की आबरू से एक बार फिर खिलवाड़ करने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवती से हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है.
मामला तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल रेलवे स्टेशन का है जहां स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एक खाली कोच में करीब 50 वर्षीय महिला का शव मिला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद रेलवे पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और 31 वर्षीय अय्यप्पन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ यौन हिंसा की और फिर हमला कर उसकी हत्या कर दी.
दरअसल रेलवे स्टेशन के 13वें यार्ड में खड़ी ट्रेन नंबर 16366 के पिछले कोच में सीट के नीचे महिला का शव मिला. शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ने लगा था. महिला की पहचान और मौत के कारणों को लेकर शुरुआत में पुलिस के पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी. नागरकोइल ईस्ट के ग्राम प्रशासनिक अधिकारी (VAO) की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. रिपोर्ट में महिला की हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद मामले को हत्या के केस में बदल दिया गया. इसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर कैथरीन सुजाता के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को सौंपी गई.
जांच के दौरान पुलिस को CCTV फुटेज मिली. इसमें सफेद धोती और सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 पर खड़ी ट्रेन के कोच से उतरता दिखाई दिया. फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान अय्यप्पन के रूप में की गई. वह 31 साल का है और सेंबगरामनपुथूर का निवासी बताया गया है. पुलिस के अनुसार, वह जॉनसन का बेटा है.
आधी रात महिला को खाली कोच में खींचने का आरोप
पुलिस की जांच के मुताबिक, 14 नवंबर की रात करीब 12:30 बजे अय्यप्पन ने प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर एक महिला को घूमते हुए देखा था. आरोप है कि उसने महिला को जबरन पकड़कर ट्रेन के खाली कोच में खींच लिया. वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर बेरहमी से हमला किया. पुलिस का दावा है कि गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई. रेलवे पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य जांच से मिले सुरागों के आधार पर अय्यप्पन को गिरफ्तार किया है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है.